Aastik Kumar Pandey
File Photo

    Loading

    औरंगाबाद: नए साल के पदार्पण के पहले औरंगाबाद के कलेक्टर आस्तिक कुमार पांडेय ने औरंगाबाद जिले के विकास के लिए कई संकल्प किए हैं। यह संकल्प पूरे करते समय प्रशासन सब तरह से प्रयास करेंगे। इसमें शहर के आम आदमी के हिस्सेदारी उतने ही जरुरी है। यह बात कलेक्टर आस्तिक कुमार पांडेय (Collector Astik Kumar Pandey) ने नए साल (New Year) की पूर्व संध्या पर कहीं। 

    पांडेय ने नए वर्ष पर किए कई संकल्पों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कई कारणों के चलते गत कई सालों से एलोरा महोत्सव (Ellora Festival) में बंद था, परंतु अब फरवरी माह में महोत्सव शुरु करने का नियोजन किया गया है। इस महोत्सव के माध्यम से स्थानीय कला को बढ़ावा देने के साथ ही कलाकारों को रोजगार भी मिलेगा।  

    पेयजल योजना समय पर पूरी की जाएगी 

    नागरिकों को उनकी जरुरत के अनुसार पेयजल आपूर्ति करना जरुरी हैं।  इसके लिए औरंगाबाद महानगरपालिका सहित जिला प्रशासन भी प्रयासरत है। औरंगाबाद के डिविजनल कमिश्नर सुनील केन्द्रेकर नई पेयजल योजना पर विशेष लक्ष्य केन्द्रीत किए हुए है। सभी विभागों  के समन्वय से जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति करने का प्रशासन की मंशा है। 

    वेरूल-घृष्णेश्वर मंदिर और परिसर का विकास

    औरंगाबाद के कलेक्टर पांडेय ने कहा कि यह ज्योतिर्लिंग बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस क्षेत्र की विकास योजना शासन को स्वीकृति के लिए भेजी गई है। इस योजना से क्षेत्र का विकास किया जाएगा।

    खेल विश्वविद्यालय के कार्य को दी जाएगी प्राथमिकता

    जिले और मराठवाड़ा की खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में खेल विश्वविद्यालय की अहम भूमिका होगी। विश्वविद्यालय की सुरक्षा दीवार के लिए जिला योजना समिति से 6 करोड़ 62 लाख की धनराशि प्रस्तावित की गई हैं।

    लेबर कॉलोनी स्थल पर प्रशासनिक परिसर का निर्माण

    पांडेय ने कहा कि विश्वासनगर-लेबर कॉलोनी में 14 एकड़ शासकीय भूमि पर प्रस्तावित नवीन कलेक्टर कार्यालय के प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए प्रस्ताव, बजट, वास्तु योजना तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा दीवार के लिए डीपीडीसी से 2 करोड़ 25 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।

    म्हैसमाल में गिरजामाता मंदिर और परिसर का होगा विकास

    म्हैसमाल ठंडे स्थान के रूप में भी प्रसिद्ध है, इसलिए यहां पर्यटकों की भीड़ हमेशा लगी रहती है। गिरजामाता मंदिर और उसके परिसर के विकास के लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है और यहां की स्थानीय समस्याओं के समाधान का भी प्रयास किया जाएगा। 

     उद्योग में निवेश

    ऑरिक सिटी, डीएमआईसी के साथ-साथ वालज एमआईडीसी में अधिक से अधिक निवेश लाने की पूरी कोशिश की जा रही हैं। प्राथमिकता इस बात की होगी कि उद्योगों को सेवा की सुविधा कैसे दी जाए, ताकि अधिक से अधिक उद्योग हमारे जिले की ओर आकर्षित हों।

    जी-20 सम्मेलन की तैयारी,  बदल जाएगी शहर की सूरत

    इस सम्मेलन की बैठक शहर में होगी। इस सम्मेलन की योजना के लिए औरंगाबाद महानगरपालिका को राशि मिल गई है। इस कोष से शहर में जितने विकास कार्य हो रहे हैं, निश्चित तौर पर कुछ दिनों में शहर की सूरत बदल जाएगी।

    पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा

    जिले में पर्यटन की विरासत है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन पुरजोर प्रयास करने जा रहा है। वेरुल की गुफाओं, अजंता की गुफाओं और अन्य पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। वेरुल और अजंता में आगंतुक केंद्र चालू हैं।

    सौर ऊर्जा जल शोधन केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा संचालित जल शोधन केंद्र शुरू करने की जिला योजना समिति से परिकल्पना है। 20 हजार लीटर पानी की टंकी लगाकर अधिकांश गांवों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।

    चलें नदी की ओर

    जिले की तीन नदियों खाम, शिवना और सुखना को इस अभियान में शामिल किया गया है। इरादा इन नदियों में प्रदूषण को कम करके नदियों को पुनर्जीवित करना हैं।

    हवाई अड्डे के रनवे का विस्तार

    कलेक्टर ने कहा कि भूमि अधिग्रहण का मसौदा अंतिम चरण में है। उसके लिए 450 से 550 करोड़ रुपए के बीच की राशि की आवश्यकता होगी। वहीं अजंता रोड यह सड़क जिले के विकास में महत्वपूर्ण है। इस सड़क को जनवरी के अंत तक पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

     स्कूलों की गुणवत्ता में होगा सुधार

    शिक्षा के लिए योजना समिति मार्च तक स्मार्ट कक्षाओं की अवधारणा को पूरा करने का प्रयास कर रही है। जिला परिषद के विद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।

    ट्रांसफार्मरों के लिए राशि

    बिजली ट्रांसफार्मरों के लिए डीपीसीसे 40 करोड़ रुपए देने का निर्णय लिया गया है। इससे औरंगाबाद जिले के किसानों को लाभ होगा।