Parking
file

    Loading

    औरंगाबाद : शहर में आए दिन पार्किंग (Parking) की समस्या गंभीर बनती जा रही है। पार्किंग की नीति (Policy) आज तक महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) द्वारा नियोजन बद्ध तरीके से  तैयार न किए जाने के चलते शहर में पार्किंग का विषय आम नागरिकों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। ऐसे में महानगरपालिका प्रशासन ने स्मार्ट सिटी के माध्यम पे एंड पार्क के कुछ महत्वपूर्ण स्थानों के अलावा और 13 स्थानों पर पे एंड पार्क की नीति अपनाने का तय किया है। 

    महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त बीबी नेमाने ने बताया कि शहर में निर्माण पार्किंग की समस्या हल करने के लिए महानगरपालिका और स्मार्ट सिटी प्रशासन युद्धस्तर पर काम कर रहा है। महानगरपालिका प्रशासन ने कुछ महीने पूर्व शहर के 6 प्रमुख व्यापार पेठ जिसमें निराला बाजार, टीवी सेंटर चौराह, उस्मानपुरा, कैनाट प्लेस, अदालत रोड और पुंडलीकनगर में पे एंड पार्क की नीति के तहत ठेकेदार की नियुक्ति की है। जल्द ही इन इलाकों में पे एंड पार्क की सुविधा नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। उसके अलावा महानगरपालिका प्रशासन ने शहर में और 13 स्थानों पर पे एंड पार्क के लिए स्थान निश्चित किए है। जिसमें प्रमुख रुप से जिला न्यायालय के सामने, जाफर गेट, संत एकनाथ रंग मंदिर, रोशन गेट, सारस्वत बैंक के निकट वाले स्थान शामिल है। इन स्थानों पर पे एंड पार्क शुरु करने के लिए इच्छुकों से प्रस्ताव मंगाए गए है।

    कई महीने से महानगरपालिका और स्मार्ट सिटी प्रशासन द्वारा काम जारी

    नेमाने ने दावा किया कि शहर के प्रमुख इन व्यापार पेठों में पे एंड पार्क की सुविधा उपलब्ध हुई तो लोगों को अपने वाहन पार्क करना आसान होगा। बता दे कि महानगरपालिका के तत्कालीन कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय ने शहर में आए दिन गंभीर बनती जा रही यातायात की समस्या हल करने के लिए स्मार्ट सिटी  के माध्यम से शहर के प्रमुख व्यापार पेठों का सर्वे कर वहां पे एंड पार्क नीति अपनाने का निर्णय लिया था। इस पर गत कई महीने से महानगरपालिका और स्मार्ट सिटी प्रशासन द्वारा काम जारी है। उसके लिए एक पार्किंग पॉलिसी भी तय की गई है। पार्किंग नीति में रास्तों के पार्किंग पर ऑन स्ट्रीट जोर दिया गया है। उसके लिए स्ट्रीट पार्किंग, मल्टि लेवल पार्किंग भी इस पॉलिसी में शामिल किया गया है। पार्किंग नीति में पार्किंग ऑपरेटर, उसकी जिम्मेदारियां, काम, नीति पर अमलीजामा पहनाने के लिए टास्ट फोर्स का गठन, नागरिकों की हिस्सेदारी बढ़ाना, व्यावसायिक स्थानों पर पार्किंग पास देना आदि पर जोर दिया गया है। 

    ठेकेदार नियुक्त किया गया है

    बता दे कि तत्कालीन महानगरपालिका कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय के कार्यकाल में तय किए गए प्रमुख 6 व्यापार पेठों के इलाकों में जल्द ही पे एंड पार्क नीति आरंभ होगी। उसके लिए ठेकेदार भी नियुक्त किए जा चुके है। आगामी कुछ महीने में शहर में और 13 स्थानों पर पे एंड पार्क की नीति अपनाने से शहर के हर प्रमुख व्यापार पेठ, चौराह और रास्तों पर बड़ी संख्या में खड़े होने वाले वाहनों से नागरिक निजात पा सकेंगे।