Aurangabad Municipal Corporation

    Loading

    औरंगाबाद : महाराष्ट्र (Maharashtra) के पिंपरी, पुणे और मुंबई (Pimpri, Pune and Mumbai) में ओमिक्रोन (Omicron) के मरीज मिलने के बाद औरंगाबाद महानगरपालिका प्रशासन (Aurangabad Municipal Administration) अलर्ट (Alert) हुआ है। महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) ने फिर एक बार कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) शुरु करने के हलचले तेज कर दी है। मनपा प्रशासन  ने अन्य देशों से आने वाले नागरिकों पर कड़ी नजर रखकर उनकी कोरोना टेस्टिंग शुरु की है। विदेश से आनेवाले नागरिकों की जांच के लिए एक कोर कमेटी स्थापित की गई है।  

    महानगरपालिका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा ने बताया कि ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर मनपा प्रशासन अलर्ट को चुका है। सोमवार को ही मैंने पदमपुरा में स्थित कोविड केयर सेंंटर का दौरा कर वहां सारी उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वैसे, नए वेरिएंट को लेकर शहर में हालत बिगड़ना असंभव है। फिर भी प्रशासन अलर्ट होकर हालत बिगड़ने पर लोगों को सहायता के लिए तत्पर है।

    उन्होंने बताया कि पदपमुरा कोविड केयर सेंटर में ऑक्सिजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। अगर शहर में नए वैरियंट के मरीज पाए जाते हैं तो उन पर यहां इलाज करना आसान होगा। डॉ. मंडलेचा ने बताया कि शहर के किलेअर्क, एमआईटी के अलावा अन्य कोविड केयर सेंटर भी जरुरत पड़ने  पर शुरु किए जा सकते। जब यह कोविड केयर सेंटर बंद किए गए थे, तभी उनके संचालकों को भविष्य में यहां कोविड केयर सेंटर शुरु करने की जरुरत पड़ने पर उन्हें दूबारा अधिग्रहित करने को लेकर पत्र दिया हुआ है। 

    विदेश से आनेवाले नागरिकों की जा रही आरटीपीसी टेस्ट 

    मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी से महाराष्ट्र सरकार को विदेश से आनेवाले नागरिकों को जानकारी भेजी जा रही है। राज्य सरकार संबंधित जिलों के जिला परिषद प्रशासन को उन लोगों की जानकारी भेज रहा है। जिला परिषद से मनपा को विदेशी नागरिकों की जानकारी मिल रही है। डॉ. मंडलेचा ने बताया कि साउथ अफ्रिका का एक नागरिक पांच सितारा राम इंटरनेशलन होटल में ठहरा हुआ है। वह 22 नवंबर को औरंगाबाद पहुंचा था। तबसे लेकर आज तक उसकी  दो बार आरटीपीसी टेस्ट की गई  है। उसके अलावा शहर में अन्य देशों से आ रहे नागरिकों की आरटीपीसी टेस्टिंग की जा रही है। विदेशी नागरिकों पर नजर रखकर उनकी कोरोना टेस्टिंग करने के लिए मनपा प्रशासन ने कोर कमेटी की स्थापना की  है। 

    एक माह में 4 लाख लोगों ने लगाए टिके 

    बीते 6 नवंबर से 5 दिसंबर करीब एक माह में शहर के 4 लाख लोगों ने कोरोना  टीके लगाए है। यह एक रिकॉर्ड होने का दावा मनपा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा ने किया। उन्होंने बताया कि बीते एक माह में प्रथम डोज 2 लाख 11 हजार 925 लोगों ने लिया। वहीं, दूसरा डोज 1 लाख 91 हजार 700 लोगों ने लगाया।  मनपा प्रशासन ने शहर में 10 लाख 55 हजार लोगों को टीके लगाने का टार्गेट रखा है। आज तक 4 लाख 57 हजार 518 लोगों ने दोनों टीके लगाए है। यह प्रमाण करीब 44 प्रतिशत है।  मनपा प्रशासन टीकाकरण मुहिम को और अधिक गति देकर 10 लाख से अधिक नागरिकों को टीका लगाएगा।  यह दावा डॉ. मंडलेचा ने किया