गणेशोत्सव पर सड़कों के पैचवर्क और कुओं की सफाई पर AMC खर्च करेगा इतने करोड़

    Loading

    औरंगाबाद : बुधवार से देश भर में गणेशोत्सव (Ganeshotsav) का पर्व आरंभ हो रहा है। गणेशोत्सव को लेकर स्थानीय महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू की है। प्रशासन ने जिन मार्गों से गणपति विसर्जन मार्ग (Ganpati Visarjan Marg) तय है।  उन मार्गों के सड़कों (Roads) के पैचवर्क (Patchwork) पर 2 करोड़ 79 लाख और कुएं (Wells) की सफाई पर 50 लाख  इस तरह सवा तीन करोड़ से अधिक की राशि खर्च का इस्टीमेंट बनाया है। यह जानकारी महानगरपालिका के शहर अभियंता सखाराम पानझडे ने पत्रकारों को दी। 

    उन्होंने बताया कि गणेशोत्सव के पर्व के समापन पर गणेश के विसर्जन के लिए शहर में प्रमुख 12 विसर्जन मार्ग है, जिसमें महानगरपालिका क्षेत्र में 8 मार्ग  शामिल है। इन 8 गणेश विसर्जन के मार्गों की जो सड़के बदहाल हो चुकी है, उन सड़कों पर पैचवर्क करने के लिए करीब तीन करोड़ 79 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। प्रशासन ने शहर के जिन 8 कुएं और 2 कृत्रिम तालाबों पर गणेश विसर्जन होगा। उनके सफाई का काम भी हाथ में लिया है। इस पर 50 लाख से अधिक की राशि खर्च होगी। पानझडे ने बताया कि महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी की संकल्पना से शहर के प्रमुख गणेश विसर्जन वाले कुंओं पर क्रेन रखे जाएंगे। उन क्रेनों की सहायता से बड़ी गणेश मूर्तियों का विसर्जन होगा। जिन क्षेत्र के कुओं पर क्रेन रखे जाएंगे, उनमें जिला परिषद मैदान में स्थित कुंआ, शिवाजी नगर, एन-12 हडको परिसर के कुएं शामिल हो सकते। प्रशासन ने कुछ दिनों पूर्व से ही कुएं की सफाई का काम हाथ में लिया था। उसके तहत 8 में से 6 कुंओं की सफाई पूरी कर ली गई है। बचे 2 कुंओं की सफाई का काम भी जल्द पूरा होने का विश्वास शहर अभियंता पानझडे ने जताया। 

    8 विसर्जन मार्गों पर होंगे पैचवर्क के कार्य 

    पानझडे ने बताया कि शहर के 9 में से 8 जोन में 8 प्रमुख विसर्जन मार्ग शामिल है। सड़कों के पैचवर्क करते समय 8 प्रमुख गणेश विसर्जन मार्गों पर पैचवर्क कार्य पूरे किए जाएंगे। विशेषकर, स्मार्ट सिटी के माध्यम से हाथ में लिए गए 111 सड़कों के काम में प्रथम चरण में 22 सड़कों का काम हाथ में लिया गया है।  उन सड़कों को छोड़कर अन्य सड़कों पर पैचवर्क करने की विनंती स्मार्ट सिटी के माध्यम से हाथ में लिए गए 317 करोड़ के सड़कों के काम के ठेकेदार एजी कन्स्ट्रक्शन से की गई है। उस विनंती पर ठेकेदार ने भी सड़कों के पैचवर्क के कार्य करने के लिए हामी भरी है। पैचवर्क के लिए जोन क्र. 1 में 15 लाख रुपए, जोन 2 में 34 लाख 93 हजार रुपए, जोन 3 में 20 लाख रुपए, जोन 4 में 30 लाख रुपए, जोन 5 में 50 लाख, जोन 6 में 10 लाख, जोन 7 में 32 लाख, जोन 8 में 50 लाख, जोन 9 में 28 लाख खर्च किए जाएंगे। इस तरह पैचवर्क के काम पर 2 करोड़ 79 लाख रुपए खर्च होने की जानकारी शहर अभियंता सखाराम पानझडे ने दी।