Crime
File Photo

    Loading

    औरंगाबाद:  पिछले 24 घंटों में औरंगाबाद (Aurangabad) में दो हत्याओं (Murders) की घटनाएं सामने आयी है। शहर में एक ही दिन में दो हत्याओं घटनाएं सामने आने से औरंगाबाद दहल उठा है।  पहली घटना में नशे की हालत में एक नाबालिक युवक ने एक व्यक्ति के साथ हुए विवाद में उसकी चाकू (Knife) घोंपकर हत्या की।  वहीं, दूसरी घटना में एक युवक ने अपने ही समाज की एक युवती की कॉलेज के निकट गला रेतकर  हत्या करने की घटना सामने आयी है। इन दोनों घटनाओं को लेकर शहर के जिंसी और वेदांत नगर थाना में धारा 302 के तहत मामले दर्ज किए गए है। 

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के जिंसी थाना क्षेत्र के नेहरु नगर में स्थित पानी की टंकी के नीचे शुक्रवार की देर रात मृतक 35 वर्षीय  साबेर शहा कासिम शहा निवासी नेहरु नगर का हत्यारा फरहान खान निजाम खान (19) निवासी नेहरु नगर के बीच जमकर कहासुनी हुई। उसके बाद इन दोनों एक दूसरे पर टूट पड़े।  इसी दौरान हत्यारे फरहान खान ने उसके निकट स्थित चाकू  साबेर शहा के पेट में घौंप दिया।  जिससे साबेर शहा गंभीर रुप से घायल हुआ था। उसे परिसर के नागरिकों ने तत्काल इलाज के लिए घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

    नशे में था हत्यारा

    इधर, घटना को अंजाम देकर फरहान खान फरार हो चुका था।  मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देते समय फरहान खान नशे में चूर था।  नशे की हालत में ही उसने साबेर शहा की हत्या की।  तड़के करीब 4:30 बजे साबेर शहा ने दम तोड़ दिया।  इधर, फरार हुए हत्यारे  फरहान खान को पुलिस ने जाल बिछाकर नारेगांव परिसर से गिरफ्तार किया। इस घटना से शहर के कटकट परिसर में दहशत का माहौल है।  बीते एक पखवाड़ा में जिंसी थाना क्षेत्र में यह दूसरा मर्डर होने से इस परिसर के नागरिक सहमें हुए है। 

    युवती की गला रेतकर हत्या

    अन्य एक घटना में शहर के देवगिरी कॉलेज में बीबीए की शिक्षा हासिल करनेवाली युवती की उसी समाज के एक युवक ने गला रेतकर हत्या करने की घटना सामने आयी है। पुलिस ने बताया कि शहर के वेदांत नगर थाना क्षेत्र में स्थित देवगिरी कॉलेज में बीबीए में शिक्षा हासिल करनेवाली 19 वर्षीय युवती को उसी समाज के एक युवक ने गला रेतकर हत्या की।  इस घटना के बाद शहर में अफवाहों का बाजार गर्म था।  वेदांत नगर पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पहुंचकर गंभीर रुप से घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया।  इस घटना देर शाम तक देवगिरी कॉलेज परिसर में दहशत का माहौल था। घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार था। समाचार लिखे जाने तक  पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही  थी। पुलिस  अधिकारियों ने विश्वास जताया कि हत्यारा युवक जल्द ही गिरफ्तार होगा। इस घटना के बारे में वेदांत नगर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना एक तरफा प्रेम से होने की चर्चा जोरों पर है।