औरंगाबााद पेयजल किल्लत पर देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में बीजेपी का जनआक्रोश मोर्चा

    Loading

    औरंगाबाद : महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) द्वारा शहर में पेयजल आपूर्ति (Drinking Water Supply) करने को लेकर बेहतर नियोजन न किए जाने से ग्रीष्मकालीन मौसम में औरंगाबाद वासी पानी के लिए तरस रहे है। इसी के खिलाफ बीजेपी (BJP) द्वारा 23 मई को राज्य के विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की उपस्थिति में भव्य जनआक्रोश मोर्चा (Bhavya Janakrosh Morcha) का आयोजन शहर में किया गया है। यह जानकारी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड (Union Minister of State for Finance Dr. Bhagwat Karad), विधायक अतुल सावे (MLA  Atul Sawe), बीजेपी शहर अध्यक्ष संजय केणेकर (City President Sanjay Kenekar) ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी। 

    डॉ. कराड ने बताया कि पिछले तीन महीने से शहरवासी पेयजल आपूर्ति की किल्लत से परेशान है। इसको लेकर बीजेपी ने प्रशासन को कई बार अवगल कराया। परंतु, आज तक प्रशासन पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्याओं को दूर करने में नाकाम रहा। जिससे जनता में महानगरपालिका प्रशासन के खिलाफ रोष है। इसी रोष से महानगरपालिका प्रशासन को अवगत कराने के लिए बीजेपी की ओर से और देवेंद्र फडणवीस के प्रमुख उपस्थिति में शहर में भव्य जनआक्रोश मोर्च का आयोजन किया गया है। डॉ. कराड ने बताया कि शाम 4 बजे जनआक्रोश मोर्चा पैठण गेट से निकलकर महानगरपालिका मुख्यालय पहुंचेगा। मोर्च में शहर के 30 हजार से अधिक नागरिक शामिल होने का दावा केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. कराड ने किया। 

    …और 10 साल तक नई पेयजल योजना का काम होना असंभव 

    प्रेस वार्ता में उपस्थित बीजेपी विधायक अतुल सावे ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के तत्कालीन सीएम देवेंद्र फडणवीस ने  शहर की पेयजल समस्या हल करने के लिए मंजूर की 1680 करोड़ की पेयजल योजना का काम बीते ढाई साल से कछुए के गति से जारी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाथों सवा साल पूर्व इस योजना का भूमिपूजन किया गया था। आज तक सिर्फ 12  प्रतिशत काम इस योजना का हो पाया है। सावे ने आरोप लगाया कि वर्तमान में इस योजना का काम कछुए के गति से जारी होने से यह योजना आगामी 10 साल तक पूरी होना असंभव है। इस योजना के लिए राज्य सरकार ने आज तक एक रुपए भी उपलब्ध नहीं कराया है। वर्तमान में इस योजना का काम  केंद्र सरकार द्वारा समानांतर योजना  के लिए मंजूर की हुई राशि से ही जारी है।  विशेषकर, गत तीन महीने से स्टील और सीमेंट के दाम आसमन छुने से योजना का काम बंद पड़ा है। इस पर राज्य सरकार अनदेखी कर रहा है। स्टील और  सीमेंट के दाम बढ़ने से इस योजना के दाम में 400 करोड़ का इजाफा हुआ है। विधायक सावे के अनुसार सरकार चाहे तो गत ढाई साल में पैठण से औरंगाबाद तक नई पाइप लाइन बिछा सकती थी। परंतु, राज्य सरकार की लापरवाही से नई पेयजल योजना काम कछुए के गति से जारी है। जिससे औरंगाबाद वासी आज पानी के लिए तरस रहे है। प्रेस वार्ता में पूर्व मेयर बापू घडामोडे, पूर्व सभापति राजू शिंदे, पूर्व नगरसेवक नितिन चित्ते आदि उपस्थित थे।