Chhatrapati Sambhaji Nagar Municipal Corporation

Loading

छत्रपति संभाजीनगर: शुक्रवार को गत आर्थिक वर्ष का समापन हुआ। मार्च एंड को सामने रखकर गत दो माह से छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका प्रशासन (Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Administration) ने करों की बकाया राशि वसूलने पर विशेष लक्ष्य केन्द्रीत किया था। महानगरपालिका कमिश्नर और प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी (Municipal Commissioner Dr. Abhijit Chowdhary) के आदेश पर उपायुक्त अपर्णा थेटे के मार्गदर्शन में शहर के सभी नौ जोन कार्यालय अंतर्गत व्यावसायिक और निवासी बकाया संपत्ति कर (Property Tax) और पेयजल कर (Drinking Water Tax) वसूली मुहिम चलायी गई। मुहिम में 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 इस आर्थिक वर्ष में महानगरपालिका ने 141 करोड़ रुपए बकाया संपत्ति और पेयजल कर के रुप में वसूले।

महानगरपालिका की उपायुक्त अपर्णा थेटे ने बताया कि वसूले गत आर्थिक वर्ष में वसूले गए 141 करोड़ रुपए में सभी 9 जोन में संपत्ति कर के रुप में 115.07 करोड़ रुपए और पेयजल कर के रुप में 25.82 करोड़ रुपए की राशि वसूली गई। इस तरह कुल 141 करोड़ रुपए की राशि वसूली गई। इसमें जोन-1 में संपत्ति कर से 9 करोड़ रुपए और पेयजल कर से 2 करोड़ 68 लाख रुपए, जोन -2 में संपत्ति कर से 9.89 करोड़ और पेयजल कर से 1.88 करोड़ रुपए, जोन-3 में संपत्ति कर से 3 करोड़ 75 लाख और पेयजल कर से 1 करोड़ 10 लाख रुपए, जोन-4 में संपत्ति कर से 9 करोड़ 66 लाख रुपए और पेयजल कर से 4 करोड़ 35 लाख रुपए, जोन-5 में संपत्ति कर से 17.62 करोड़ औप पेयजल कर से 3 करोड़ 66 लाख रुपए वसूले गए। 

जोन-6 से हुई इतने करोड़ रुपए की वसूली

जोन- 6 में संपत्ति कर से 9 करोड़ 97 लाख रुपए और पेयजल कर से 2 करोड़ 55 लाख रुपए, जोन क्र-7 में संपत्ति कर से 18.67 करोड़ और पेयजल कर से 4 करोड़ 40 लाख रुपए, जोन-8 में संपत्ति कर से 20 करोड़ 41 लाख और पेयजल कर से 84 लाख रुपए वसूले गए। वहीं, जोन-9 में संपत्ति कर से 16 करोड़ 10 लाख और पेयजल कर से 4 करोड़ 36 लाख रुपए वसूले गए। इस तरह कुल 9 जोन में संपत्ति कर व पेयजल कर से 141 करोड़ रुपए वसूले जाने की जानकारी महानगरपालिका की उपायुक्त अपर्णा थेटे ने दी। 

बकाया वसूली की ओर अधिक लक्ष्य केन्द्रीत किया जाएगा: उपायुक्त थेटे 

वसूली पर महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए वसूली के लिए किए विशेष नियोजन पर महानगरपालिका की उपायुक्त थेटे और उनकी टीम का अभिनंदन किया है। उपायुक्त थेटे ने बताया कि नए आर्थिक वर्ष होते ही महानगरपालिका की ओर से बकाया वसूली की ओर अधिक लक्ष्य केन्द्रीत किया जाएगा। साल भर वसूली को लेकर प्रशासन ने नियोजन शुरु किया हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नए आर्थिक वर्ष में बकाया वसूली अधिक से अधिक वसूलकर महानगरपालिका की तिजोरी भरने का प्रयास अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।