राहुल गांधी की सादगी देखकर कांग्रेस के पदाधिकारी हैरान

    Loading

    औरंगाबाद : बीते एक पखवाड़े से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) महाराष्ट्र में जारी थी। यात्रा का समापन बुलढाणा जिले के जामोद जलगांव में होने के बाद राहुल गांधी गुजरात चुनाव के प्रचार के लिए एक दिन औरंगाबाद से होते हुए सूरत के लिए रवाना हुए थे। देर शाम राहुल गांधी सूरत को जनसभा को संबोंधित कर औरंगाबाद पहुंचे। उनके औरंगाबाद आगमन और रात के आराम के लिए कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों ने उनके लिए वीवीआईपी सूट शहर के पंचसीतारा रामा इंटरनेशन होटल में बुक किया था। लेकिन, राहुल गांधी ने वीवीआईपी सूट को नकारते हुए साधे कमरे में आराम किया। राहुल गांधी की यह सादगी देखकर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी काफी हैरान हुए। 

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. कल्याण काले और शहर अध्यक्ष शेख यूसुफ लिडर ने बताया कि 7 नवंबर से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नांदेड जिले के देगलुर में पहुंची थी। इस यात्रा में नागरिकों को मिले प्रतिसाद के चलते राहुल गांधी हर दिन 25 किलोमीटर महाराष्ट्र में पयदल चले। राहुल गांधी का यह जज्बा देखकर कांग्रेसियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों में काफी उत्साह था। करीब 14 दिन तक भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में पूरी करने के बाद यह यात्रा मध्य प्रदेश में रवाना होनी थी। इसी दरमियान गुजरात में जारी चुनाव के लिए वहां के कांग्रेस पदाधिकारियों ने राहुल गांधी को जनसभा के लिए आमंत्रित किया। उसके अनुसार राहुल गांधी बुलढाणा जिले के जामोद जलगांव से सोमवार की सुबह हेलीकॉप्टर से औरंगाबाद पहुंचे थे। उसके बाद वे एक निजी विमान से सूरत के लिए रवाना हुए। जनसभा को संबोंधित कर राहुल गांधी सोमवार की देर शाम औरंगाबाद पहुंचे। 

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. कल्याण काले और शहर अध्यक्ष शेख यूसफ लिडर ने बताया कि हमने राहुल गांधी के आगमन पर पंचसीतारा रामा इंटरनेशनल होटल में वीवीआईपी सूट बुक किया था। जिसका किराया 40 हजार रुपए है। राहुल गांधी को उस सूट के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने यह अलिशान व्यवस्था को नकारते हुए साधे रुम बुक करने की सूचना की। उसके अनुसार होटल की रुम नंबर 332 में सोमवार की रात भर राहुल गांधी ने आराम किया। उसके किराया सिर्फ 7 हजार 500 रुपए था। इस रुम में सिंगल बेड की व्यवस्था थी। उसी रुम में उन्होंने रात का डिनर मंगाया। मंगलवार की सुबह उसी रुम में नाश्ता मंगाया। उसके बाद वे सुबह पौने आठ बजे होटल से निकलकर मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए। 

    कांग्रेसियों का उत्साह देखकर राहुल गांधी खुश

    जिला अध्यक्ष डॉ. कल्याण काले ने बताया कि राहुल गांधी ने मुझसे पूछा कि आप भारत जोड़ो यात्रा में चले ना? तब काले ने बताया कि औरंगाबाद के कांग्रेस पदाधिकारियों ने हिंगोली जिले के कलमनुरी में हिस्सा लिया था। उसके बाद शेगांव के सभा में भी औरंगाबाद के कांग्रेस पदाधिकारी पहुंचे थे। शहर अध्यक्ष शेख यूसुफ लिडर ने बताया कि चिकलथाना हवाई पर कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के साथ फोटो निकालने के लिए काफी भीड़ की थी। कांग्रेसियों का उत्साह देखकर राहुल गांधी भी काफी प्रसन्न थे।