CONGRESS
File Photo

    Loading

    औरंगाबाद : देश को आजादी (Azadi) मिलकर 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कांग्रेस (Congress) द्वारा 9 से 15 अगस्त 2022 के दरमियान पूरे राज्य में  आझादी गौरव पदयात्रा (Padyatra) निकाली जाएगी। इसके तहत सप्ताह भर हर जिले में 75 किलोमीटर  आझादी गौरव पदयात्रा निकलेगी। पदयात्रा में पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पदयात्रा शहर और जिले के गली और मोहल्लों में पहुंचेगी। यह जानकारी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सचिन सावंत (Sachin Sawant) ने पत्रकारों को दी। 

    औरंगाबाद दौरे पर आए सचिन सावंत ने गांधी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में  आझादी गौरव पदयात्रा की संकल्पना के बारे में बताया कि आजादी में कांग्रेस का बड़ा योगदान रहा है। इस योगदान की यादे ताजा करने के लिए कांग्रेस की ओर से  आझादी गौरव पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। यात्रा को लेकर 11 अगस्त को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले औरंगाबाद आएंगे। उन्होंने दावा किया कि बड़े पैमाने पर औरंगाबाद जिले में भी पदयात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा शहर और जिले के नागरिकों से अपील की कि पदयात्रा के लिए हर दिन सिर्फ एक घंटा दे। 

    आरएसएस पर साधा निशाना 

    सचिन सावंत ने कहा कि केंद्र में आरएसएस विचारों की सरकार स्थापित है। आज यहीं सरकार हर घर तिरंगा मुहिम चला रही है। बीते 52 सालों में आरएसएस ने कभी अपने कार्यालय पर तिरंगा नहीं लहराया। क्योंकि, आरएसएस ने तिरंगा को अशुभ माना था। परंतु, आज आरएसएस की विचारों वाली केंद्र सरकार को तिरंगे का महत्व पता चला है, हम उसका स्वागत करते है। हर घर पर तिरंगा फहराने को लेकर केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा सचिन सावंत ने करते हुए उन्होंने नागरिकों से अपील की कि 15 अगस्त के बाद तिरंगा का अपमान न हो, इस पर सभी ने विशेष लक्ष्य देने की जरुरत है। तिरंगे को लेकर हम सबके मने में हमेशा राष्ट्रीयत्व की भावना और प्रेम बरकरार रहना चाहिए। 

    8 साल से संविधान को ठेस पहुंचाने का काम जारी 

    कांग्रेस प्रदेश महासचिव सचिन सावंत ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 8 साल पूर्व केंद्र में मोदी सरकार ने सत्ता संभालते ही देश में संविधान को ठेस पहुंचाने का काम जारी है। आज देश में कुछ प्रशासन का राज चल रहा है। देश में कुछ समुदायों में द्वेष, तिरस्कार बढ़ाने का प्रयास जारी है।  वहीं, दूसरी तरफ देश की आर्थिक स्थिति पूरी तरह चरमरा रही है। महंगाई आसमान छु रही है। युवाओं को रोजगार, पाने के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। 

    सत्ता की लालसा में नहीं हो पा रहा मंत्रि मंडल का गठन 

    महाराष्ट्र में अवैध सरकार स्थापित है। सत्ता स्थापित करने वालों को यह पता चल चुका है कि उन्हें कभी भी सत्ता से बाहर होना पड़ सकता है। इसलिए वे डर के मारे और सत्ता की लालसा में मंत्रि मंडल का गठन नहीं कर पा रहे है। सचिन सावंत ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से केंद्र की बीजेपी सरकार विरोधियों का आवाज दबाने के फिराग में है। महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार को हटाने के लिए शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत पर खूब दबाव डाला गया। राउत दबाव में न आने के कारण उन पर ईडी की कार्रवाई करने का आरोप सावंत ने लगाया। प्रेस वार्ता में शहर अध्यक्ष शेख यूसुफ, डॉ. जितेन्द्र देहाडे, डॉ. जफर खान, एड.सैयद अकरम, डॉ. डोंगरे, शेख अथर आदि उपस्थित थे।