File Photo
File Photo

Loading

छत्रपति संभाजीनगर: राज्य सरकार ने सोमवार को कई आला पुलिस अधिकारियों के तबादले किए। इन तबादलों में पिछले एक माह से चर्चा में आए शहर के सीपी डॉ. निखिल गुप्ता का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर पिंपरी चिंचवड के सह पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया की नियुक्त की गई है। लोहिया मराठवाडा के जालना शहर के निवासी है। उन्होंने इससे पूर्व छत्रपति संभाजीनगर सहित मराठवाडा के कई जिलों में काम किया है। सोमवार की शाम राज्य सरकार ने कई आला पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इन आदेश में  शहर के सीपी डॉ. निखिल गुप्ता के स्थान पर मनोज लोहिया की नए पुलिस कमिश्नर पद पर नियुक्ति की गई है। बता दे कि गत माह रामनवमी की पूर्व रात शहर में हुई  हिंसा के बाद सीपी डॉ. निखिल गुप्ता पर कई आरोप लग रहे थे। 

 दानवे की आरोंपो से शहर पुलिस दल में खलबली

विशेषकर, गत सप्ताह राज्य के विधान परिषद के विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर शहर में अवैध धंधों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए शहर पुलिस दल अवैध धंधों चालकों से हर माह 60 से 80 लाख रुपए वसूलने का आरोप लगाया था। दानवे ने आरोप लगाया था कि शहर में अवैध धंधों से जमा हो रहा है, पैसा मुंबई भी पहुंचाया जा  रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के माध्यम से यह रकम मुंबई पहुंचाने का आरोप लगाया था। दानवे ने प्रेस कांफ्रेंस में गुटका, हाथभटटी की शराब, मटका, लॉटरी, लॉजिंग, वाईन शॉप, जुआ अडडा चालक, रेती, गैस रिफिलिंग, मुरुम की तस्करी के अलावा निजी वसूली भी शहर पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर जारी होने का आरोप लगाया था। दानवे की इन आरोंपो से शहर पुलिस दल में खलबली मची थी। दानवे के आरोपों के चार दिन बाद ही गृह मंत्रालय ने राज्य के कई आला अधिकारियों को किए तबादलों में सीपी डॉ. निखिल गुप्ता को शहर के सीपी पद से हटाकर उनके स्थान पर मनोज लोहिया को शहर पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्त किया है। गौरतलब है कि मनोज लोहिया जालना के निवासी है। उन्होंने संभाजीनगर  शहर में एसीपी पद पर काम किया है। इसके अलावा वे संभाजीनगर ग्रामीण के एसपी पद पर भी काम कर चुके है। उन्होंने इससे पूर्व  मराठवाडा के परभणी में एसपी व नांदेड रेंज विशेष पुलिस महानिरीक्षक पद पर काम किया है। उन्होंने शहर में एसीपी पद पर रहते हुए  लोगों से बेहतर संपर्क बनाया था। मनोज लोहिया की सीपी पद  पर नियुक्ति के बाद शहरवासियों में खुशी की माहौल है।

डॉ. ज्ञानेश्वर चव्हाण होंगे नए स्पेशल आईजी 

उधर, छत्रपति संभाजीनगर रेंज के विशेष पुलिस महानिरीक्षक के एम मल्लिकार्जुन प्रसन्ना का भी मुंबई तबादला किया गया है। उनके स्थान पर मुंबई के अपर पुलिस आयुक्त डॉ. ज्ञानेश्वर चव्हाण का नियुक्ति की गई है। डॉ. चव्हाण भी करीब 18 वर्ष पूर्व शहर में एसीपी पद पर काम कर चुके है। चव्हाण ने मराठवाडा के लातूर व जालना में काम किया है, उन्हें भी मराठवाडा की बेहतर जानकारी है।