puri

    Loading

    औरंगाबाद:  भारत (India) दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हमारे पास शहरों में सबसे अधिक आबादी बस रही है। वहां के नागरिकों के लिए  बुनियादी ढांचे के अनुसार केन्द्र सरकार (Central Government) बड़े पैमाने पर वहां के विकास कार्यों (Development Works) पर निधि खर्च कर रही है। उन शहरों की मांगों को पूरा करने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार ने बीड़ा उठाया है। शहरी बस्तियों से ही किसी भी देश और राज्य के विकास की संभावना होती है। यह प्रतिपादन केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी (Hardeep Singh Puri) ने औरंगाबाद वासियों को वुर्चअल मार्गदर्शन करते हुए  किया।

    भारत पेटोलियम कार्पोरेशन लि. ने औरंगाबाद और अहमदनगर जिलों में सिटी गैस वितरण नेटवर्क लॉच किया गया। उसका शुभारंभ बुधवार को शहर के मराठवाड़ा सांस्कृतिक मंडल मैदान पर आयोजित समारोह में किया गया। पीएनजी नेटवर्क का शुभारंभ केन्द्रीय रेलवे राज्यमंत्री रावसाहब दानवे, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड, विधायक हरिभाऊ बागडे, विधायक अतुल सावे के हाथों दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस योजना का  शुभारंभ केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीपसिंह पूरी के हाथों होना था, लेकिन युक्रेन और रुस के बीच जारी युध्द के चलते भारत के कई छात्र यूक्रेन में  फंसे है। उन्हें सुरक्षित अपने देश लाने के लिए बुधवार को हरदीप सिंह पूरी यूक्रेन रवाना हुए। उससे पूर्व उन्होंने वर्चुअल माध्यम से औरंगाबाद वासियों को संबोधित करते हुए यह बात कहीं। मंच पर भाजपा शहराध्यक्ष संजय केणेकर, जिलाधिकारी सुनील चव्हाण, औरंगाबाद कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय, ग्रामीण के एसपी निमित गोयल आदि उपस्थित थे। हरदीप सिंह पूरी ने कहा कि शहरों की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जो बेहतर जीवन आशा के साथ आने वाले समय सभी लोगों को सभी की बेसिक जरुरतें पूरी कर सकें।

    डॉ. कराड के प्रयासों की प्रशंसा  

    हरदीपसिंह पूरी ने केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड द्वारा औरंगाबाद शहर के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वे औरंगाबाद  के  पर्यटन, शिक्षा, उद्योग आदि सभी क्षेत्रों का विकास करने के प्रयासों में जूटे हैं। औरंगाबाद अजंता, एलोरा में स्थित गुफाओं के चलते विश्व भर प्रसिद्ध है। यहां आईएचएम जैसी संस्था होने से यहां से पूरे देश भर में होटल क्षेत्र में लोग पहुंचे है। आज मोदी सरकार की बदौलत औरंगाबाद में पीएनजी  नेटवर्क की आधारशीला रखी गई, इसका हमें गर्व हो रहा है।  इसका फायदा शहरवासियों के साथ साथ औद्योगिक आधार के लिए भी बड़े पैमान पर होगा। इस योजना को लाने के लिए औरंगाबाद के राज्यसभा सांसद तथा केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड द्वारा किए गए प्रयासों पर हरदीपसिंह पूरी ने उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने  देश के हर नागरिक के घर में पाइपलाइन से रसोई गैस पहुंचने का लक्ष्य तय किया है। सरकार गैस आधारित अर्थव्यवस्था के विकास के लिए कई पहल कर रही है। आज 87 लाख परिवार, 13 हजार 34 उद्योग,34 हजार 117 वाणिज्यिक इकाईयों प्राकृतिक गैस आपूर्ति की जा रही है।

    पीएनजी गैस से उद्योग जगत भरेगा उड़ान: डॉ. कराड 

    इस अवसर पर अपने विचार में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड ने कहा कि वालूज एमआईडीसी, शेन्द्रा एमआईडीसी क्षेत्र में पीएनजी गैस की आपूर्ति पाइपलाइन द्वारा होने से यहां का उद्योग जगत जल्द उड़ान भरेगा। मोदी सरकार शिक्षा, औद्योगिक और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए हर कदम उठा रही है। डॉ. कराड ने कहा कि शहर का विकास हुआ तो, राज्य का विकास होगा, राज्य का विकास हुआ तो देश का विकास होगा। इस तर्ज पर मोदी सरकार काम कर रही है। 

    औरंगाबाद पर्यटन की राजधानी

    केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री ने बताया कि औरंगाबाद पर्यटन की राजधानी है, यहां कई विश्व प्रसिध्द ऐतिहासिक स्थलें है। उनके  विकास के लिए मेरी और से हरसंभव प्रयास जारी है। जिले के 6 ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का विकास कर उन्हें आकर्षित किया जाएगा। औरंगाबाद में काफी पुराना अंतर्राष्ट्रीय दर्ज का हवाई अड्डा है, लेकिन यहां इमीग्रेशन सर्विस उपलब्ध नहीं है। मैंने इसके लिए प्रयास तेज किए है। यहां एक दो माह में इमिग्रेशन सर्विस शुरु होगी। डॉ. कराड ने आवास योजना पर अमलीजामा पहनाने के लिए राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा की जा रही अनदेखी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल इस योजना पर काम करने पर जोर दिया। डॉ. कराड ने औरंगाबाद वासियों को आश्वस्त किया कि इस वर्ष के अंत में औरंगाबाद वासियों को पाइपलाइन से गैस मिलेंगी।

    दानवे ने की मोदी सरकार के कार्यों की प्रशंसा 

    अपने विचार में केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहाब दानवे ने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो को गिनाते हुए तारीफ के पूल बांधे। उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से मराठवाड़ा वासी मनमाड से नांदेड तक डबल रेल लाइन की मांग कर रहे है। इस मांग को केन्द्र की तत्कालीन सरकारों  ने अनदेखी की। मुझे मोदी सरकार में रेल राज्यमंत्री का पदभार मिलते ही मैंने मनमाड से नांदेड तक डबल लाइन बिछाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य सालों से नहीं हुए हैं, वह कार्य गत 8 सालों में मोदी सरकार के कार्यकाल में मराठवाड़ा सहित देश भर में हो रहे हैं। दानवे ने बताया कि पहले राज्य में रेल विकास के लिए  केन्द्र सरकार द्वारा सिर्फ 1100 करोड़ रुपए बजट में रखे जाते थे, जबसे मोदी सरकार सत्ता में आई है, तबसे इसमें 10 गुना इजाफा कर  11 हजार करोड़ रुपए राज्य के रेल विभाग पर खर्च हो रहे हैं। सालों से क्षेत्र के जनप्रतिनिधि नांदेड से मनमाड तक रेल लाइन इलेक्ट्रिशियन करने की मांग कर रहे थे। वह मांग अब पूरी हो रही है। जिसका श्रेय मोदी सरकार को जाता है।