Emphasis on making neglected women self-reliant: Santosh Singh

    Loading

    औरंगाबाद : समाज के उपेक्षित और  जरुरत महिलाओं को रोजगार (Employment) उपलब्ध कराकर देने के बारे में आत्मनिर्भर (Self-Reliant) होने के लिए हम सब ने मिलकर प्रयास करने चाहिए। यह प्रतिपादन इनरवील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चैयरमैन संतोष सिंह ने औरंगाबाद दौरे के  दरमियान किया। इनरवील क्लब की ओर से कौशल  विकास प्रशिक्षण, रोजगार सम्मेलन, कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा उत्पादित  वस्तुओं को व्यापार पेठ भी उपलब्ध कराए जाने को लेकर संतोष सिंह ने  खुशी जाहिर की।

    इनरवील क्लब की अध्यक्ष लता मुले ने कहा कि उपेक्षित और जरुरत मंद लोगों को सक्षम बनाने  के लिए अलग-अलग माध्यम से प्रयास जारी है। कोरोना महामारी के काल में कई लोगों के रोजगार छिने गए। कई परिवारों में कमाने वाला व्यक्ति चला गया, ऐसे कठिन परिस्थिति में जरुरत मंदों को सभी प्रकार की मदद कराने के लिए इनरवील क्लब ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

    इस अवसर पर आरंभ सामाजिक संस्था के लड़के और लड़कियों ने तैयार किए  हुए वस्तुओं की विक्री का प्रदर्शन आयोजित किया गया था। साथ ही सम्मेलन और प्रदर्शन के स्थान पर आकर्षक रंगोलियां निकाली गई थी। रंगोली निकालने वाली महिलाओं को इनरवील क्लब  की ओर से साड़ी, चोली और कुछ नगद राशि देकर सत्कार किया गया। इस अवसर पर इनरवील क्लब  की उपाध्यक्ष छाया भोयर, सचिव वर्षा पटेल, कोषाध्यक्ष शिवानी लडडा, अंजली सावे, अंजली दाशरथी, रेखा केदारे, शामल भोगले, वृशाली उपाध्ये, प्रतिभा घामणे, आशा भांड, माधुरी अहिरराव आदि सदस्य उपस्थित थी।