Entrepreneurs manufacturing electric vehicles should invest in Auric City, Collector Sunil Chavan appeal

    Loading

    औरंगाबाद. औरंगाबाद परिसर में उद्योग के लिए जरुरी पूरक, बुनियादी  सुविधाएं  उपलब्ध होने के कारण यहां कई उद्योग पनपे है। वर्तमान में व्यापार पेठ में इलेक्ट्रीक वाहनों की डिमांड बढ़ी है। ऐसे में शहर से सटे ऑरिक सिटी में इलेक्ट्रीक वाहन निर्मिती करने वाले उद्योगों ने निवेश करने की अपील कलेक्टर सुनील चव्हाण ने यहां की।

    शहर के होटल ताज में तैवान के तयत्रा नामक संस्था के पहल से आयोजित एक सेमिनार में कलेक्टर बोल रहे थे। इस अवसर पर तयात्रा के संचालक वेलबर्ग वैग, इलेक्ट्रीक वाहन निर्मिती कंपनी अहमनी के सचिव ची, तयत्रा के पदाधिकारी हरजीत गुलाटी,  औरंगाबाद बिजनेस डेवलपमेंट कलस्टर के पदाधिकारी रमण आजगांवकर, रविन्द्र कोंडेकर, श्रीधर वेलंगी, श्रीकांत जोशी सहित बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित थे। अपने विचार में कलेक्टर सुनील चव्हाण ने आगे कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए औरंगाबाद जिले में बेहतर माहौल है।

    ऑरिक सिटी में विश्व के कई देशों ने निवेश कर औरंगाबाद को पसंद किया है। तैवान  के कमर्शियल इलेक्ट्रीकल वाहन निर्मिती करनेवाली फॉरमोसो और बाईक  निर्मिती करनेवाली अहमनी कंपनी  औरंगाबाद के ऑरिक सिटी में निवेश के लिए आगे आए। यहां उद्योग शुरु करने के लिए जरुरी प्रशिक्षित मनुष्यबल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। औरंगाबाद शहर से हवाई, रेलवे और सड़क  महामार्ग भी देश के प्रमुख शहरों से जुड़े  हुए हैं।  जिससे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए  बेहतर कनेक्टविटी मिलेगी। साथ ही जिले में ऑटोमोबाईल उद्योगों को बड़ी डिमांड होने के कारण तैवान के  फॉरमोसो और अहमनी इन कंपनियों  को  औरंगाबाद में निवेश का अधिक अवसर होने का विश्वास कलेक्टर सुनील चव्हाण ने जताया।