Aurangabad Municipal Corporation

    Loading

    औरंगाबाद : महानगरपालिका चुनाव (Municipal Elections) की जारी तैयारियों के बीच बहु सदस्यीय वार्ड संरचना (Ward Structure) की अंतिम अधिसूचना 20 जुलाई को असाधारण गजट में प्रकाशित की जा रही है। यह जानकारी महानगरपालिका के चुनाव विभाग (Election Department) प्रमुख और उपायुक्त संतोष टेंगले ने दी। 

    उन्होंने बताया कि हर वार्ड की सीमा, विस्तार और विवरण दर्शाने वाले वार्ड संरचना और विवरणिका का अंतिम नक्शा महानगरपालिका के नोटिस बोर्ड और अंचल कार्यालय के अलावा महानगरपालिका के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। टेंगले ने बताया कि वार्ड संरचना का अंतिम नक्शा और हर वार्ड की सीमाओं, विस्तार और चरित्र को दर्शाने वाली विवरणिका मराठी/अंग्रेजी में उपलब्ध कराई जाएगी। बता दे कि राज्य निर्वाचन आयोग ने 27 मई 2022 को महानगरपालिका के आम चुनाव के लिए बहु सदस्यीय मॉडल वार्ड संरचना को मंजूरी दी और चुनाव वार्डों की सीमाओं की घोषणा कर आपत्तियां और सुझाव आमंंत्रित करने के अलावा सुनवाई के कार्यक्रम की घोषणा की थी। महानगरपालिका ने राज्य चुनाव आयोग के आदेशानुसार का वार्डों का गठन किया। 126 वार्डों को 42 प्रभागों में बांटा गया। वार्ड संरचना और सीमा मानचित्र का मसौदा 2 जून 2022 को जारी किया गया था। 16 जून तक शहरवासियों से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे। 

    आक्षेप कर्ताओं ने वार्ड की सीमा का मुद्दा उठाया

    उसके बाद 22 जुन को सुनवाई हुई थी। सुनवाई के लिए राज्य चुनाव आयोग ने पुणे के पंजीकरण महानिरीक्षक किरण हार्डिकर की नियुक्ति की थी। तय समय के अनुसार हार्डिकर औरंगाबाद पहुंचे और उन्होंने शहर के नागरिकों द्वारा दाखिल 324 आक्षेपों पर दिन भर सुनवाई ली थी। सुनवाई के दौरान कई आक्षेप कर्ताओं ने वार्ड की सीमा का मुद्दा उठाया था। आक्षेप कर्ताओं ने आरोप लगाया था कि कुछ वार्डों की सीमाओं का गलत सीमांकन किया गया है। नागरिकों ने राय व्यक्त की कि यदि ये सीमाए वैसी ही रही तो नगरसेवकों और प्रशासन के लिए काम करना मुश्किल होगा, बल्कि शहर वासियों को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। 

    श्रवण हार्डिकर ने राज्य चुनाव को सौंपी रिपोर्ट

    हार्डिकर ने सुनवाई के बाद महानगरपालिका अधिकारियों को ऐसे वार्डों की सीमाओं का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। तदनुसार महानगरपालिका के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट दी। इस रिपोर्ट के आधार पर श्रवण हार्डिकर ने 30 जून को वार्ड संरचना की अंतिम रिपोर्ट राज्य चुनाव को सौंपी थी। उसके बाद राज्य चुनाव आयोग ने औरंगाबाद महानगरपालिका के वार्ड ढाचे की अंतिम अधिसूचना को मंजूरी दी। उस अंतिम प्रभाग रचना को प्रसिध्द किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त संतोष टेंगले ने दी।