शिंदे गुट का हिंदू गर्व गर्जन यात्रा अभियान शुरू

    Loading

    औरंगाबाद : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने राज्य भर के अपने गुट के पदाधिकारियों (Office Bearers) को शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे (Bal Thackeray) और आनंद दिघे (Anand Dighe) के हिंदुत्व (Hindutva) के विचार आम जनता तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए हर जिले में हिंदू गर्व गर्जना यात्रा (Hindu Pride Roaring Tour) मुहिम चलाने की सूचना की। सीएम की सूचना पर  इस मुहिम का शुभारंभ शिंदे गुट के औरंगाबाद पश्चिम के विधायक संजय सिरसाठ के निर्वाचन क्षेत्र बजाज नगर और शिवाजीनगर में किया गया। 

    मुहिम के शुभारंभ के अवसर पर विधायक संजय सिरसाठ, शिंदे गुट के जिला प्रमुख राजेन्द्र जंजाल प्रमुख रुप से उपस्थित थे। उन दोनों ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवसेना प्रमुख स्व. बाल ठाकरे के विचार आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। विधायक सिरसाठ ने कहा कि शिवसेना का इस शहर में हुआ उदय और उस समय किए हुए संघर्ष की यादे ताजा करते हुए आरंभ में संगठन को मजबूत करने के लिए निर्माण हुई गंभीर परिस्थिति पर प्रकाश डाला। सिरसाठ ने कहा कि उस समय शहर में दंगे जैसे बार-बार निर्माण होने वाली स्थिति से नागरिकों को राहत पहुंचाने का काम शिवसेना ने किया। 

    बाल ठाकरे के स्वाभिमान को ठेस पहुंची 

    शिवसेना प्रमुख स्व. बाल ठाकरे ने सिखाए हुए स्वाभिमान को ठेस पहुंचाकर उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से हाथ मिलाया। वह स्वाभिमान उद्धव ठाकरे ने गंवाया है। गत विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता ने शिवसेना-बीजेपी को सत्ता दी थी। ढाई साल बाद जनता चूनी गई सरकार हाल ही में स्थापित हुई है। यहीं सरकार सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सामान्य किसान, कामगार, मजदूरों के लिए काम करेंगी। 

    हमारा हिंदुत्व पवित्र और आक्रमक है 

    शिंदे शिवसेना के जिला प्रमुख राजेन्द्र जंजाल ने अपने विचार में कहा कि जिस राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने औरंगाबाद शहर का नाम संभाजी नगर करने का विरोध किया था, उसी के साथ उद्धव ठाकरे ने सत्ता स्थापित की थी। यह लोग हमें हिंदुत्व न सीखाए। क्योंकि, हमारा हिंदुत्व पवित्र और आक्रमक है। हिंदुत्व के लिए हम सबने मिलकर मजबूत संगठन बनाने की अपील जंजाल ने की। अंत में जंजाल ने कहा कि जिस तरह धर्मवीर आनंद दिघे जनता दरबार लेकर सामान्य जनता के प्रशन हल करते थे, उसी तरह का जनता दरबार भराकर जनता की प्रशनों को हल करने का प्रयास शिंदे शिवसेना द्वारा किया जाएगा। अंत में जंजाल ने मुंबई में सीएम एकनाथ शिंदे के उपस्थित में मुंबई होने वाले दशहरा सम्मेलन अधिक से अधिक संख्या में शिवसैनिकों ने उपस्थित रहने की अपील की। मुहिम का समापन शहर के संत एकनाथ रंग मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में होगा। इस अवसर पर पूर्व नगरसेविक शिल्पा वाडकर, अनिल मुले, रमेश बहुले, निकम सर, शेखर जाधव गणेश दायमा, पंकज वाडकर, दिलीप तलेकर, बन्सी मसके, संजय वरकड, हनुमंत भोंडवे, कलीम भाई, बबन सुपेकर, श्रीकां साले, शशिकांत ढमढेरे, राजेश कसुरे, रमाकांत भांगे, सुनील काले, उषा हंडे, राम पाटोले, विष्णु उगले, राजन सोमासे आदि उपस्थित थे।