जानिए क्यों महानगरपालिका ने गवर्नमेंट कॉलेज से वसूले इतने लाख रुपए

Loading

छत्रपति संभाजीनगर : मार्च एंड को सामने रखकर महानगरपालिका कमिश्नर और प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी (Dr. Abhijit Chowdhary) ने बकाया करों (Recovery of Outstanding Taxes) की राशि वसूलने के लिए अपने मातहत अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। कमिश्नर द्वारा दिए सख्त निर्देश के चलते महानगरपालिका अधिकारी (Municipal Officer) और कर्मचारी (Employee) बकाया करों की राशि वसूलने के लिए कड़े कदम उठा रहे है। इसी कड़ी में गुरुवार को गवर्नमेंट आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज (Government Art and Commerce College) की ओर बकाया 10 लाख 27 हजार रुपए की राशि वसूली गई।  

महानगरपालिका की उपायुक्त और कर निर्धारक और संकलक अधिकारी अपर्णा थेटेे ने बताया कि इन दिनों शहर के सभी जोन 9 कार्यालयों के अंतर्गत बकाया करों की राशि वसूलने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। गुरुवार को महानगरपालिका के सहायक आयुक्त राहुल सूर्यवंशी के नेतृत्व में गवर्नमेंट आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज पहुंचकर बकाया करों की राशि अदा करने के लिए उन्हें अवगत कराया गया। उसके बाद कॉलेज के अधिकारियों ने बकाया संपत्ति और पेयजल आपूर्ति कर की राशि का 10 लाख 27 हजार रुपए का चेक थमाया। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त राहुल सूर्यवंशी के नेतृत्व में महानगरपालिका कर्मचारी शेख मुनीर, भारत देवकर, नितिन नवटाके ने पूरी की। बता दें कि महानगरपालिका प्रशासन ने बीते एक महीने से बकाया करों की राशि वसूलने के लिए नियोजन बद्ध तरीके से काम शुरु किया है। उपायुक्त अपर्णा थेटे के मार्गदर्शन में शहर के सभी जोन 9 में वसूली का काम जारी है। इन दिनों महानगरपालिका प्रशासन ने पेयजल आपूर्ति कर की बकाया राशि वसूलने के लिए भी सख्त कदम उठाकर बकाया दारों के नल कनेक्शन कट करने की कार्रवाई शुरु की है। 

सरकारी कार्यालयों पर 10 करोड़ से अधिक की राशि बकाया

उधर महानगरपालिका प्रशासन सरकारी कार्यालयों की ओर बकाया 10 करोड़ से अधिक संपत्ति कर की राशि वसूलने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। परंतु प्रशासन को उसमें सफलता हाथ नहीं लग रही है। महानगरपालिका उपायुक्त थेटे ने दावा किया प्रशासन द्वारा बकाया राशि वसूलने के लिए जोरदार प्रयास जारी है। गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अधिक राशि वसूलने के लिए प्रयास जारी है। इधर, महानगरपालिका सूत्रों ने बताया कि संपत्ति कर और पेयजल की बकाया राशि वसूलने के लिए हर वार्ड कार्यालय अंतर्गत एक दल तैयार किए गए है। प्रभाग वाईज एक इस तरह 9 दल वसूली के काम में जूटे है।