Manoj Jarange
मनोज जरांगे

Loading

छत्रपति संभाजीनगर: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर हाल ही में 16 दिनों तक भूख हड़ताल पर रहे मनोज जारांगे को रविवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी एक चिकित्सक ने दी। चिकित्सक ने कहा कि जरांगे का रक्तचाप थोड़ा कम है लेकिन उनके समग्र स्वास्थ्य मानक सामान्य हैं।

जरांगे (40) का उपचार कर रहे चिकित्सक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘भूख हड़ताल के दौरान जरांगे का वजन 8-10 किलोग्राम कम हो गया है। उनका रक्तचाप थोड़ा कम है। किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी) रविवार को सामान्य था। भूख हड़ताल के दौरान केएफटी में उनका सीरम क्रिएटिनिन थोड़ा अधिक था।”  

उन्होंने कहा कि जरांगे गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में नहीं हैं और अगर उन पर किए जाने वाले कुछ और जांच के नतीजे सामान्य आते हैं तो उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। जारांगे ने अपनी भूख हड़ताल 29 अगस्त को जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में मराठों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण की मांग करते हुए शुरू की थी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा उनसे मुलाकात करने और आश्वासन देने के बाद कि सरकार मराठों को आरक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, उन्होंने अपनी भूख हड़ताल 14 सितंबर को 17वें दिन समाप्त कर दी थी।