शिंदे गुट के दशहरा सम्मेलन में शामिल होने के लिए निकले वाहनों की आपस में टक्कर, कोई जीवन हानि नहीं

    Loading

    औरंगाबाद : शिवसेना (Shiv Sena) में दो फाड़ होने के बाद अपने-अपने वर्चस्व की लड़ाई उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की असली शिवसेना और शिंदे गुट (Shinde Group) की शिवसेना के बीच जारी है।  प्रतिष्ठा के इस लड़ाई के दरमियान बुधवार को दशहरे के उपलक्ष्य में मुंबई में ठाकरे और शिंदे गुट की ओर से आयोजित दशहरा सम्मेलन (Dussehra Conference) के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पूरे मराठवाड़ा से मुंबई के रवाना हो रहे है। मंगलवार की शाम शिंदे गुट के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए समृद्धि मार्ग से जालना से औरंगाबाद होते हुए मुंबई की ओर से निकले 10 वाहन शहर से सटे दौलताबाद के निकट आपस में टकराए। इस दुर्घटना वाहनों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। दुर्घटना में किसी प्रकार की जीवित हानी नहीं हुई। उधर, दुर्घटना के बाद विधान परिषद के विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे ने समृद्धि महामार्ग पर वाहन चलाने की सरकार ने परमिशन नहीं दी है। इसके बावजूद सत्ताधारी शिंदे गुट के नेता सत्ता का दुरुपयोग कर समृद्धि महामार्ग पर वाहन चला रहे है।  इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग दानवे ने की। 

    बुधवार को मुंबई के बीकेसी मैदान पर शिंदे गुट द्वारा दशहरा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जालना से 1500 से अधिक चौपहिया वाहन जालना से औरंगाबाद होते हुए दौलताबाद के निकट समृद्धि महामार्ग से गुजर रहे थे। एक वाहन चालक ने अचानक ब्रेक मारने के बाद पिछे से तेजी से आ रहे 9 वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में कई वाहनों का बड़े पैमान पर नुकसान हुआ। दुर्घटना में किसी प्रकार की जीवित हानि नहीं हुई। इस दुर्घटना के चलते बड़ी खुशी से मुंबई के लिए निकले शिंदे गुट के कार्यकर्ता नाराज दिखाई दिए। 

    कृषि मंत्री सत्तार का जोरदार प्रदर्शन 

    जिले के शिवसेना के 5 विधायक शिंदे गुट में शामिल होने के चलते हर विधायक दशहरा सम्मेलन को लेकर शक्ति प्रदर्शन करने के फिराग में है। सिल्लोड के विधायक और राज्य के कृषि मंत्री जिस दल में रहते है, उस दल में अपनी छाप छोड़ने के लिए हर कार्यक्रम में शक्ति प्रदर्शन करते है। बुधवार को शिंदे गुट की ओर से आयोजित दशहरा सम्मेलन में अपना वर्चस्व सीएम एकनाथ शिंदे को दिखाने के लिए सिल्लोड से 500 बसेस मुंबई के लिए रवाना की। बसों को रवाना करने के लिए कृषि मंत्री सत्तार के सिल्लोड में स्थित कार्यालय में हजारोंं लोगों की भीड़ उमड़ी थी। उन्होंने सिल्लोड तहसील के लिए 500 बसेस रवाना करने का नियोजन किया था। उसमें उन्हें कामयाबी मिली। बसों को रवाना करने के लिए खुद अब्दुल सत्तार सुबह से लेकर शाम तक अपने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए नजर आए। 

    मराठवाड़ा से हजारों वाहन रवाना 

    शिवसेना में बगावत के बाद शिंदे गुट अपनी ताकद दिखाने के लिए हर संभव पूरी कोशिश कर रहा है। इसी कोशिश में सीएम एकनाथ शिंदे के उपस्थिति में मुंबई के बीकेसी में आयोजित दशहरा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जालना से 1500, सिल्लोड से 500 बसेसे, हिंगोली से 200 बसेस रवाना हुई है। 

    समृद्धि महामार्ग पर कैसे पहुंचे वाहन: विरोधी पक्ष नेता दानवे ने उठाए सवाल 

    नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग का काम पूरा नहीं हुआ है। आज भी इस महामार्ग के कई काम बाकी है। इसके बावजूद शिंदे गुट के नेताओं द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कर इस महामार्ग पर वाहन दौडाए जा रहे है। यह आरोप विधान परिषद के विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे ने लगाया। उन्होंने कहा कि इस महामार्ग से ग्रामीण क्षेत्र का कोई नागरिक वाहन लेकर पहुंचने पर महामार्ग के अधिकारी उसके साथ दुर्व्यवहार करते है। ऐसे में दशहरा सम्मेलन के लिए शिंदे गुट द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कर समृद्धि महामार्ग पर वाहन दौडाए जा रहे है। जिसके चलते इस महामार्ग पर कई वाहन आपस में भिड़कर बड़ी दुर्घटना घटी।  इस घटना के लिए जिम्मेदार संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग दानवे ने की।