Jal-Bell App Launch

    Loading

    औरंगाबाद: औरंगाबाद शहर (Aurangabad City) के नागरिकों को पेयजल (Drinking Water Supply) आपूर्ति के समय की जानकारी पहले ही नागरिकों को पहुंचाने के लिए औरंगाबाद स्मार्ट सिटी (Aurangabad Smart City) ने जल-बेल एप लॉन्च (Jal-Bell App Launch) किया है। इस एप के चलते शहर में किस क्षेत्र में कब पेयजल आपूर्ति होगी, इसकी विस्तृत जानकारी एक क्लिक पर नागरिकों को मिलेंगी। जिससे नागरिकों को उनके परिसर में पेयजल आपूर्ति कब होगी यह जानकारी कई घंटों पहले ही मिलेंगी।

    औरंगाबाद महानगरपालिका कमिश्नर और स्मार्ट सिटी के सीईओ आस्तिक कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में औरंगाबाद महानगरपालिका की पूरी टीम गर्मी के मौसम में शहर में निर्माण पेयजल समस्याओं को हल करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के चलते गत एक सप्ताह में शहर में जायकवाडी बांध से आनेवाले और हर्सूल तालाब से मिलने वाले पानी में 10 एमएलडी पानी की वृध्दि हुई है। 

    पानी के बचत के लिए किए गए कई उपाए 

    इसके अलावा पानी की चोरी, पानी को जबरन बहाना, गलत इस्तेमाल करना इस पर रोक लगाकर पानी की बचत की जा रही है। जिससे शहर के सभी परिसर में सूचारु पेयजल आपूर्ति की जा सके। इस दृष्टि से एक कदम के रुप में औरंगाबाद स्मार्ट सिटी ने जल-बेल एप लॉन्च किया है। औरंगाबाद स्मार्ट सिटी और औरंगाबाद महानगरपालिका ने एक्सपिका डेवलपर इस स्मार्ट अप द्वारा निलेश लोणकर और अक्षय कुलकर्णी ने यह एप तैयार किया है। मंगलवार को स्मार्ट सिटी के सीईओ आस्तिक कुमार पांडेय ने स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त आयुक्त अरुण शिंदे, प्रकल्प अभियंता फैज अली, प्रकल्प सहयोगी किरण आढे, अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के उपस्थिति में यह एप स्मार्ट सिटी कार्यालय में लॉन्च किया। 

    जल्द ही पूरे शहर में कार्य करेगा एप 

    कमिश्नर पांडेय ने बताया कि वर्तमान यह एप सिर्फ सिडको-हडको को पेयजल आपूर्ति करनेवाले एन-6 की पानी की टंकी के लिए कार्यरत रहेगा। कुछ दिनों बाद यह एप पूरे शहर के लिए काम करेगा। महानगरपालिका के पेयजल आपूर्ति के लाइनमैन, वॉल ऑपरेट करनेवाले कर्मचारी, इंजीनियर और अधिकारियों में समन्वय बनाए रखकर यह एप चलाया जाएगा। विशेषकर इस एप से प्रशासन को भी पेयजल आपूर्ति पर लक्ष्य केन्द्रीत करना आसान होगा। 

    एप के हैं कई फायदे 

    जल-बेल एप द्वारा नागरिकों को उनके परिसर में किस समय पेयजल आपूर्ति होगी, तारीख,समय, कितने देर तक पेयजल आपूर्ति होगी, यह  जानकारी नोटिफिकेशन द्वारा मिलेगी। जिससे नागरिकों को बड़ी आसानी से पेयजल आपूर्ति की समय सारणी का पता चलेगा। विशेषकर, पानी आने के कुछ समय पहले भी नागरिकों को अलर्ट मिलेंगा। कमिश्नर ने बताया कि कुछ कारणों के चलते पेयजल आपूर्ति में देरी हुई तो उसकी जानकारी भी एप द्वारा नागरिकों को मिलेगी। वहीं, शहर के पानी की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी। वर्तमान में यह एप सिडको एन-5 में स्थित पानी की टंकी से पेयजल आपूर्ति करनेवाले परिसर के लिए शुरु हो चुका है। इस टंकी से पेयजल आपूर्ति किए जानेवाले चिकलथाना, चौधरी कालोनी, म्हाडा कालोनी, नारेगांव,संजय नगर, मथुरा नगर, एन-1ए, बी सेक्टर/वार्ड क्रमांक 38, एन-6 साई नगर/शुभ श्री नगर, एन-1 टाउन सेंटश्र, सिडको बस स्थान परिसर, अविष्कार कालोनी, उत्तरनगरी आदि परिसर के नागरिक इसका लाभ उठा सकेंगे।