Uttar Pradesh: Bloody clash over playing Holi in village of Amethi, 2 dead; many injured
Representative Image

    Loading

    औरंगाबाद. शहर के मौलाना आजाद कॉलेज (Maulana Azad College) में कार्यरत अंग्रेजी विषयक प्राध्यापक डॉ. राजन शिंदे की रविवार की देर रात क्रुरता से हत्या कर दी गई। यह घटना सोमवार की सुबह उजागर हुई। परिवार के अन्य सदस्य नींद से जागने पर डॉ. शिंदे को  घर के हॉल में खून से लथपथ पाया। परिवार के सदस्यों के तत्काल पुलिस को जानकारी देने पर आला अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर प्रा. शिंदे के हत्या की जांच शुरु की है। पुलिस का शक परिवार के निकट के सदस्य पर है।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौलाना आजाद कॉलेज में अंग्रेजी विषय के प्राध्यापक डॉ. राजन शिंदे की रविवार की देर रात उनके सिडको एन-2 स्थित मकान में क्रुरता से हत्या की गई। हत्या के बाद घर में किसी प्रकार का  सामान चोरी न होने से पुलिस प्रा. शिंदे की हत्या को लेकर सक्ते में है। घटना की जानकारी मिलने पर शहर के पुलिस कमिश्नर डॉ. निखिल गुप्ता घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने घटना की सारी जानकारी लेकर करीब दो घंटे तक परिवार के सदस्यों से पूछताछ की।

    जांच में पुलिस को कोई विशेष सुराग न मिलने की जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी। पुलिस ने दिन भर में आस-पास के सभी इलाकों के सीसीटीवी खंगाले। लेकिन, पुलिस को प्रा. शिंदे के घर के भीतर आता हुआ और कोई बाहर जाता हुआ नजर नहीं आया। समाचार लिखे जाने तक  पुलिस हत्यारे तक नहीं पहुंच पाई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात करीब 1 से 2 के दरमियान प्रा. राजन शिंदे की हत्या की गई। हत्यारों ने हाथ के दोनों नस काटकर, गला चिरकर, कान कांटने के अलावा सिर पर हतौड़े जैसे हथियार से कई वार कर क्रुरता से हत्या की। घटना के बाद पुलिस का शक परिवार के निकट के सदस्य पर है। पुलिस उस एंगल से जांच में जूटी है। इस घटना को लेकर मुकुंदवाडी थाना में मामला दर्ज किया गया।