Property confiscation campaign started in Aurangabad to recover outstanding tax from defaulters
File Photo

    Loading

    औरंगाबाद : कोरोना (Corona) की तीसरी लहर (Third Wave) के चलते जनवरी (January) माह में करों (Taxes) की वसूली (Collection) को ब्रेक (Break) लगा था। जनवरी एंड (January End) में कोरोना महामारी (Corona Epidemic) की तीसरी लहर का असर धीरे धीरे कम होने के बाद महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) ने जिन संपत्ति धारक की ओर 1 लाख से अधिक की राशि कर के रुप में बकाया है,उन पर शिकंजा कसने का निर्णय लिया है। उसके तहत गुरुवार से संपत्ति धारकों की संपत्ति जब्त करने की  कार्यवाही शुरु की गई। 

    महानगरपालिका की उपायुक्त और कर मूल्य निर्धारण अधिकारी अपर्णा थेटे  ने बताया कि बकायादारों की संपत्ति सील करने की शुरु की गई मुहिम के  प्रथम दिन बीड बाईपास रोड़ पर स्थित होटल मोरया, होटल मैत्री और कमल इंटरप्राईजस नामक तीन संपत्तियों  को सील किया गया था। उनकी संपत्तियां सील होते ही उन तीन संपत्ति धारकों ने तत्काल उनकी ओर करों के राशि के रुप में बकाया 5 लाख 50 हजार रुपए की राशि अदा की। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त टेंगले के मार्गदर्शन की गई।

    उधर, महानगरपालिका कमिश्नर के आदेश पर उपायुक्त अपर्णा थेटे के मार्गदर्शन में स्पेशल टास्क फोर्स-उड़न दस्ता प्रमुख इंजीनियर राहुल पगडे, इंजीनियर अश्विनीकुमार दांडगे, इंजीनियर वसीम शेख  ने गत दो माह में कैश 1 करोड़ 10 लाख 905 रुपए और 50 लाख 72 हजार 255 रुपए के पीडीसी चेक ऐसी कुल 1 करोड़ 61 लाख 13 हजार 160 रुपए की राशि वसूली। इस दरमियान 24 संपत्तियों को सील किया गया। वहीं, 31 अवैध नल कनेक्शन काटे जाने की जानकारी उपायुक्त अपर्णा थेटे ने दी।

    इधर,  जनवरी माह में कोरोना की तिसरी लहर के चलते महानगरपालिका प्रशासन को करों की बकाया राशि वसूलने में कई दिक्कते निर्माण हो रही थी। जनवरी माह में संपत्ति करों से सिर्फ 11 करोड़ रुपए की वसूली हुई। गत माह वसूली कम होने के चलते फरवरी माह में वसूली पर जोर देकर सख्ती से वसूली अभियान चलाने का निर्णय महानगरपालिका प्रशासन ने लिया है। उपायुक्त अपर्णा थेटे ने बताया कि महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त बीबी नेमाने के नेतृत्व में करों की बकाया राशि वसूलने के लिए काफी सुक्ष्म नियोजन किया गया है। वार्ड अधिकारियों सहित कर्मचारी घर-घर जाकर संपत्ति कर की बकाया वसूली कर रहे है। उधर, महानगरपालिका प्रशासन ने संपत्ति कर की बकाया राशि पर 75 प्रतिशत छुट देने का निर्णय लिया है। इसका लाभ लेकर चालू आर्थिक वर्ष के बचे दो माह में शहरवासी उनकी ओर बकाया करों की राशि तत्काल अदा करने की अपील उपायुक्त अपर्णा थेटे ने की।