औरंगाबाद पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेसियों ने किया स्वागत

    Loading

    औरंगाबाद : बीते दो सप्ताह से महाराष्ट्र (Maharashtra) में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पूरी करने के बाद औरंगाबाद से गुजरात के सुरत पहुंचकर वहां जनसभाओं को संबोंधित कर औरंगाबाद लौटे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का शहर में जोरदार स्वागत किया गया। सूरत से औरंगाबाद के चिकलथाना हवाई अड्डे पर राहुल गांधी का आगमन हुआ। एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। 

    उसके बाद वे चिकलथाना हवाई अड्डे से शहर के जालना रोड़ पर स्थित पंचसीतारा रामा इंटरनेशनल होटल पर पहुंचे। इसी दरमियान जब उनके वाहनों का काफिला मुकुंदवाडी से गुजरने पर वहां भी उनका जोरदारनगाड़े व बैंड बजाकर स्वागत किया गया। राहुल गांधी के औरंगाबाद आने की जानकारी कांग्रेसियों को रविवार को ही पता चली थी। इन दिनों कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश भर भारत जोड़ो यात्रा जारी है। एक पखवाड़ा पूर्व राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर तेलंगना से महाराष्ट्र के नांदेड जिले के देगलुर में पहुंचे थे। एक पखवाड़ा में राहुल गांधी ने नांदेड, हिंगोली, बुलढाणा और वाशिम जिले में भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से महाराष्ट्र के कांग्रेस में जान फूंकी है। 

    राहुल के औरंगाबाद पहुंचने से कांग्रेसी गदगद 

    भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में पहुंचने के बाद वह औरंगाबाद नहीं पहुंची थी, जिससे औरंगाबाद के कांग्रेस प्रेमी काफी बेचैन थे। परंतु, महाराष्ट्र में 14 दिन भारत जोड़ो यात्रा पूरी करने के बाद राहुल गांधी विदर्भ के जलगांव जामोद से सीधे औरंगाबाद पहुंचने की जानकारी स्थानीय कांग्रेस के पदाधिकारियों को मिली थी।  जिला अध्यक्ष डॉ. कल्याण काले, शहर अध्यक्ष शेख यूसफ लिडर के अलावा कांग्रेस पदाधिकारी राहुल गांधी के औरंगाबाद दौरे को लेकर काफी उत्साहित थे।  राहुल गांधी विदर्भ से औरंगाबाद एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां से वे विमान से गुजरात में जारी विधानसभा चुनाव के लिए सूरत में आयोजित जनसभा को संबोधित करने रवाना हुए थे। सोमवार को सूरत में दो जनसभाएं में हिस्सा लेकर देर शाम राहुल गांधी औरंगाबाद पहुंचे। उनका चिकलथाना हवाई अड्डे पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद उनका काफिला मुकुंदवाडी से होते हुए शहर के पंचसीतारा रामा इंटरनेशन होटल पहुंचा। इसी दरमियान मुकुंदवाडी में कांग्रेसियों ने उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की थी। परंतु, सुरक्षा कारणों कें चलते राहुल गांधी अपने वाहन से हाथ दिखाकर होटल के लिए रवाना हुए।   वहां उनका कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. कल्याण काले, शहर अध्यक्ष शेख यूसुफ लिडर, डॉ. पवन डोंगरे, जगन्नाथ काले, किरण पाटिल डोणगांवकर, कैसर बाबा, गौरव जैसवाल ने गर्म जोशी से स्वागत किया।