File - Photo
File - Photo

    Loading

    औरंगाबाद : आए दिन औरंगाबाद शहर (Aurangabad City) का विस्तार हो रहा है। हर चौराहों में निर्माण हो रही यातायात की समस्या से राहत दिलाने के लिए एमआईडीसी क्षेत्र (MIDC Area) के लिए जरुरी वालूज से शेन्द्रा तक एक उड़ान पुल (Flying Bridge) के अलावा नियो मेट्रो (Neo Metro) शुरु करने के लिए प्रयास जारी है। देश के केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Central Transport Minister Nitin Gadkari), केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड (Central Minister of State for Finance Dr. Bhagwat Karad) और सांसद इम्तियात जलील (MP Imtiat Jalil) के प्रयासों से शहर में शुरु किए जाने वाले नियो मेट्रो का महामेट्रो द्वारा तैयार किए हुए डीपीआर (DPR) में कुछ बदलाव कर सुधारित डीपीआर आगामी शुक्रवार को पेश किया जाएगा। यह जानकारी महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी (Municipal Commissioner Dr. Abhijit Chowdhary) ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। 

    बता दें कि औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील ने कुछ महीने पूर्व देश केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात कर वालूज से शेन्द्रा तक एक ही उड़ान पुल निर्माण करने की मांग की थी। उस मांग के बाद सरकार युद्ध स्तर पर शहर की सार्वजनिक यातायात को ध्यान में रखकर वालूज से शेन्द्रा तक एक ही उड़ान पुल निर्माण करने के प्रयास जारी है। 

    महामेट्रो ने प्रोजेक्ट का ड्राफ्ट तैयार करने का जिम्मा स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को दिया

    इसी दरमियान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड ने वालूज से शेन्द्रा तक निर्माण किए जानेवाले उड़ान पुल के उपर नागपुर की तर्ज पर उसी रुट पर नियो मेट्रो चलाने पर जोर दिया था। उसके बाद मेट्रो रेलवे शुरु करने के बारे में विस्तृत प्रकल्प प्रारूप तैयार करने का काम स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने महामेट्रो को दिया है। 

    10 फरवरी को पेश किया जाएगा डीपीआर 

    महामेट्रो ने इससे पूर्व वालूज से शेन्द्रा तक एक उड़ान पुल, नियो मेट्रो सेवा और शहर के गतिशिलता का एक प्रारूप पेश किया था। उसमें कुछ बदलाव करने  के सुझाव जन प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए थे। उस सूचना के आधार पर सुधारित डीपीआर तैयार किया गया है। उसे आगामी 10 फरवरी यानी शुक्रवार को पेश किया जाएगा। यह जानकारी महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी ने दी।