Saffron flag is a symbol of Hindutva ideas: Ambadas Danve

    Loading

    औरंगाबाद : केसरिया ध्वज (Saffron Flag) हिंदुत्व (Hindutva) के विचारों का प्रतिक है। हर साल दीपावली (Diwali) के उपलक्ष्य में शिवसेना (Shiv Sena) की ओर से स्नेह मिलन कार्यक्रम, फराल कार्यक्रम का आयोजन कर  आतिशबाज़ी की जाती। लेकिन, इस साल शिवसेना ने नया उपक्रम हाथ में लेकर शहर में 50 हजार घरों पर केसरिया ध्वज लहराने का अभियान हाथ में लिया है। इसका  शुभारंभ धनतेरस से किया गया है। यह प्रतिपादन शिवसेना प्रवक्ता और विधायक अंबादास दानवे ने यहां किया।

    दीपावली  के पावन पर्व पर शिवसेना के औरंगाबाद जिला ईकाई की ओर से ध्वज दीवाली अभियान शुरु किया गया। यह अभियान औरंगाबाद पश्चिम में प्रभाग निहाय चलाया गया। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर विधायक दानवे और हद्यरोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश रोपलेकर के हाथों ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से पूर्व मेयर नंदकुमार घोडेले, पूर्व मेयर विकास जैन, गजानन बारवाल, उपशहर प्रमुख अनिल मुले, शिवसेना शहर प्रमुख विजय वाघचौरे,  पूर्व सभागृह नेता गिराजाराम हलनोर, वसंत शर्मा, राजू राजपूत, संजय बारवाल उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के दिए हुए हिंदुत्व के विचार घर-घर तक पहुंचाकर दीपावली का त्यौहार मनाया जा रहा है।

    ध्वजारोहण अभियान शहर के जय विश्व भारती कालेानी, शिवशंकर कालोनी, उल्कानगरी, हनुमान मंदिर, रामकृष्ण नगर, संभाजी चौक, सातारा परिसर, इटखेडा, बंसीलाल नगर, रेलवे स्टेशन चौक, पदमपुरा, छावनी, पडेगांव इन स्थानों पर  हाथ में लिया गया। इस अवसर पर हर वार्ड में नागरिकों ने  केसरिया ध्वज का  पूजन  कर अपने घरों पर ध्वज लगाकर शिवसेना के इस उपक्रम में हिस्सा लिया। जिससे शहर के हिंदू बहुल क्षेत्र में स्थित घरों पर दीपावली त्यौहार पर केसरिया लहरा रहा है। मुहिम में उप शहर प्रमुख सतीश निकम, सुरेश गायके, अशोक गाये, एकनाथ कांबले, बंडु वाघचौरे, किरण हाडदगुण, संजय खडके, संजय सालवे, अनिल मोटे, हरिमामा शेटे, विनोद कोरके, जयराम शिंदे, संदिप शिंदे, अतुल कीर्तिकर, दीपक नितनवरे, श्रावन हिवाले, यशजी पागोरे, सुरज देवकते, अमोल देवकते, संतोष सुसलादे, संजय मोटे, आदित्य खोमने, श्रीकांत बोटुले, सूरज मोटे, अनिकेत तरंगे, किरण कांबले, सतीश भूजंग, किरण खरात, अनिकेत तरंगे, यशवंत पगारे आदि ने हिस्सा लिया।