Aurangabad Protest

    Loading

    औरंगाबाद:  केन्द्र सरकार (Central Government) की गलत नीतियों के कारण आज देश में महंगाई (Inflation) आसमान छू रही है। जीवनावश्यक वस्तुएं  के दाम आसमान छुने से आम आदमी का जीना दुश्वार हुआ है। इसके खिलाफ शिवसेना (Shiv Sena) के औरंगाबाद जिला इकाई की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) के नेतृत्व में औरंगाबाद में भव्य आक्रोश मोर्चा निकाला गया। मोर्च में हजारों शिवसैनिकों ने हिस्सा लिया। मोर्च के समापन पर अपने संबोधन में संजय राउत ने केन्द्र सरकार पर जोरदार निशाना साधते हुए तत्काल ईंधन सहित अन्य जीवनावश्यक वस्तुएं के दाम कम करने की मांग की।

    मोर्च को सफल बनाने के लिए फलोउत्पादन मंत्री संदिपान भुमरे, राज्यमंत्री अब्दुल सत्तार, शिवसेना के वरिष्ठ नेता चन्द्रकांत खैरे, जिला प्रमुख अंबादास दानवे, विधायक संजय सिरसाठ, विधायक प्रदीप जैसवाल, पूर्व मेयर नंदकुमार घोडिले, जिला प्रमुख नरेन्द्र त्रिवेदी, विधायक उदयसिंह राजपूत,प्रा. रमेश बोरनारे, विधायक मनीषा कायंदे, पूर्व मेयर किशनचंद तनवानी , पूर्व सभापति राजू वैद्य आदि ने कड़े प्रयास किए। मोर्चा क्रांति चौक से निकलकर गुलमंडी पहुंचा। मोर्च में  बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी। मोर्च में शामिल शिवसैनिकों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

    केन्द्र की गलत नीतियों से देश के 17 हजार व्यापारियों ने की आत्महत्या 

    मोर्च में शामिल शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए शिवसेना नेता सांसद संजय राउत ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। महंगाई कम करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा कोई पहल न किए जाने से देश की जनता में मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश है। यहीं आक्रोश आज दिल्ली तक पहुंचाने के लिए शिवसेना की ओर से औरंगाबाद में मोर्चा निकाला गया है। महंगाई बढ़ने से आज सड़क पर उतरकर संघर्ष करने की जरुरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र में एक तरह से निजाम सरकार काम कर रही है। केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के कारण देश के 17 हजार व्यापारियों ने आत्महत्याएं की। 

    राज्य सरकार को परेशान करने के लिए ईडी, आयकर विभाग का प्रयोग

    राउत ने आरोप लगाया कि महाविकास आघाडी सरकार को परेशान करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा ईडी, आयकर विभाग, सीबीआई का इस्तेमाल कर इन सरकारी एजेंसियों को महाराष्ट्र के नेताओं के घर भेजकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। आम आदमी का जिनसे कोई संबंध नहीं, ऐसी बातें सामने लाकर लोगों को महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने से भटकाया जा रहा है। सांसद राउत ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र को अशांत करने का खेल खेला जा रहा है। इसलिए कल अमरावती, मालेगांव में हिंसक घटनाएं हुई। महाराष्ट्र सरकार को बरर्खास्त करने के लिए राज्य के विरोधी दल द्वारा कई खेल खेले जा रहे है। उन्हें केन्द्र सरकार की साथ होने का आरोप सांसद राउत ने लगाया। उन्होंने मनसे का नाम लिए बिना कहा कि कुछ दल भाजपा के किराएदार बनकर शिवसेना का विरोध कर रहे है।  भाजपा लडाई के लिए कभी खुद का हत्यार इस्तेमाल नहीं करती है, क्योंकि उनके पास खुद का हत्यार ही नहीं है। वे दूसरे के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करते है। क्योंकि जिनके कंधों पर वे बंदूक रखते है, उनके कंधे मजबूत नहीं होते है। मोर्च में शामिल शिवसैनिकों को चन्द्रकांत खैरे, फलोउत्पादन मंत्री संदिपान भुमरे, जिला प्रमुख अंबादास दानवे संबोधित किया।

    मोर्च में शामिल हुए जिले भर से शिवसैनिक 

    महंगाई से त्रस्त हुई जनता की आवाज केन्द्र सरकार तक पहुंचाने के लिए शिवसेना की ओर से शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे भव्य मोर्चा क्रांति चौक से निकाला गया। मोर्च की तैयारी बीते एक सप्ताह से जारी थी। जिले के खुलदाबाद, गंगापुर, कन्नड, वैजापुर, सिल्लोड, पैठण से भारी संख्या में शिवसैनिक मोर्च में शामिल होने के लिए औरंगाबाद पहुंचे थे। मोर्च में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक थी। मोर्च में शामिल शिवसैनिकों ने केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तत्काल ईंधन, गैस सहित अन्य जीवनावश्यक वस्तुएं के दाम कम करने की मांग की। मोर्च में शामिल शिवसैनिकों के हाथ में केसरिया झंडे थे। मोर्च में सहसंपर्क प्रमुख त्रिबंक तुपे,पूर्व डिप्टी तेयर राजेन्द्र जंजाल, बाबासाहब जगताप,  विजय वाघचौरे, राजू वैद्य, गोपाल कुलकर्णी, सुशील खेडकर, राजू राठोड, अवचित वलवले, भाउ सांगले, अविनाश पाटिल, संतोष कालवणे, कृष्णा पाटिल डोणगांवकर, संतोष जेजुरकर, अनिल पोलकर, बप्पा दलवी, जयवंत ओक, आनंद तांदुलवाडीकर, पूर्व मेयर कला ओझा, किशोर अग्रवाल, विनायक पांडे,सुनीता आउलवार, सुनीता देव, प्रतिभा जगताप, राखी परदेसी, विजय वाघचौरे, राजू वैद्य, गोपाल कुलकर्णी, सुशील खेडकर, राजेन्द्र ठोंबरे, ऋषिकेख खैरे आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।