, Crime, Maharashtra,

    Loading

    औरंगाबाद : शहर में हत्याओं (Murders) की बढ़ती घटनाओं से नागरिकोंं की निंद हराम है। दो दिन पूर्व एक कॉलेज युवती की युवक द्वारा क्रूरता से हत्या करना, नशे में युवक द्वारा एक व्यक्ति की हत्या करने की घटनाएं उजागर होने के तिसरे ही दिन शहर के पुंडलीकनगर (Pundaliknagar) में स्थित एक मकान में सड़ी हुई अवस्था में दंपति (Couple) की हत्या की हुई लाश मिली है। उन दोनों पति-पत्नी की गला चिर कर हत्या करने का शक पुलिस को है। पुलिस ने घटनास्थल (Scene) से दोनों पति-पत्नी की लाश को घर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए सरकारी घाटी अस्पताल पहुंचाया है। इस घटना के बाद से उन दोनों पति-पत्नी (Husband-Wife) का बेटा (Son) फरार था और अब औरंगाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने फरार आरोपी बेटे को शिर्डी से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके चलते उन दोनों माता-पिता की हत्या हुयी।

    गला रेतकर की गई हत्या 

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पुंडलीकनगर परिसर में स्थित एक मकान से बदबू आ रही है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच करने पर उस मकान में रहने वाले 60 वर्षीय शामसुंदर हिरालाल कलंत्री और 45 वर्षीय पत्नी किरण शामसुंदर कंलत्री नामक दंपत्ति की लाश मकान के अलग-अलग मंजिल पर सड़ी हुई पायी गई। कलंत्री दंपत्ति गजानन नगर के चार नबंर गली में रहते थे। पुलिस ने जांच में पाया कि उन दोनों पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या की गई है। इधर, मृतक पाए गए उन दंपत्ति का बेटा घर से फरार है। विशेषकर, उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। जिससे इस घटना को अंजाम देने को लेकर पुलिस का शक फरार बेटे पर ही है। गत दो दिन से उनकी लाश घर में सड़ी होने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुंडलीकनगर पुलिस ने उन दोनों पति-पत्नी के लाश को पोस्टमार्टम के लिए घाटी अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरु की है। फरार बेटे ने शनिवार को अपनी सरस्वती भुवन कॉलेज में शिक्षा हासिल कर रही बहन को फोन कर बताया था कि हम सब धुलिया में एक रिश्तेदार के घर जा रहे है। उन रिश्तेदार के घर दुर्घटना हुई है। मैं और माता-पिता वहां जा रहे है। तब तक वह अपने चाचा के घर चले जाए। इस सारे घटनाक्रम से बेटे ने ही माता-पिता की हत्या करने की जानकारी सामने आ रही है। औरंगाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने फरार आरोपी बेटे को शिर्डी से गिरफ्तार किया।