पांच नक्सलियों को खतम करने की सफल मुहिम पर एसपी मनीष कलवानिया को राष्ट्रपति का शौर्य मेडल घोषित

    Loading

    औरंगाबाद : औरंगाबाद ग्रामीण जिले के पुलिस अधीक्षक एसपी कलवानिया (SP Kalvania) ने गडचिरोली में अपर पुलिस अधीक्षक पद पर कार्य करते समय 5 नक्सलियों (Naxalites) का खतम किया था। उनकी इस कार्यवाही की दखल राष्ट्रपति कार्यालय (President’s Office) ने लेकर स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के पूर्व संध्या पर उन्हें शौर्य मेडल (Shaurya Medal) देने की घोषणा की है। 

    बता दे कि औरंगाबाद ग्रामीण के एसपी मनीष कलवानिया सितंबर 2019 से सितंबर 2021 के दरमियान गडचिरोली में अपर पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत थे। 18 अक्टूबर 2020 को नक्सल विरोधी अभियान चलाते समय महाराष्ट्र-छत्तिसगढ़ सीमा पर स्थित किसनेली गांव के निकट 60 से 70 नक्सली जमा होने की जानकारी मनीष  कलवानिया को मिली थी। इसी जानकारी पर कलवानिया 60 कमांडों को साथ लेकर सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। कलवानिया और उनकी टीम घने जंगल में 15 किलोमीटर पयदल चलकर सर्च ऑपरेशन करते समय नक्सलियों ने पुलिस को देखकर सामने से फायरिंग शुरु की थी। नक्सलियों द्वारा शुरु की गई फायरिंग का जवाब पुलिस ने भी जोरदार फायरिंग कर दिया था। कलवानिया और उनकी टीम ने नक्सलियों के हमले को नाकाम किया था। 

    18 लाख रुपए का इनाम था

    करीब 8 घंटे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी थी। पुलिस का जोरदार प्रत्युत्तर देखकर नक्सली वहां से फरार हुए थे। उसके बाद पुलिस ने परिसर की जांच करने पर 5 नक्सली ढेर पाए गए थे। उनसे पुलिस ने बड़े पैमाने पर हथियार, गोला बारुद, कुकर बम, विस्फोटक पदार्थ और अन्य नक्सली साहित्य जप्त किए थे। कलवानिया और उनकी टीम ने जिन नक्सलियों का खात्मा किया था, उन पर 18 लाख रुपए का इनाम था। एसपी कलवानिया की इसी साहसी कार्य की दखल राष्ट्रपति कार्यालय ने लेकर उन्हें देश के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शौर्य मेडल देने की घोषणा की है। उन्हें मिले शौर्य मेडल पर शहर के सीपी डॉ. निखिल गुप्ता, औरंगाबार रेंज के विशेष पुलिस महानिरीक्षक केएमएम प्रसन्ना ने उनका अभिनंदन किया है।