मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, औरंगाबाद से अचानक दिल्ली रवाना हुए सीएम एकनाथ शिंदे

    Loading

    औरंगाबाद: शनिवार से दो दिवसीय औरंगाबाद दौरे पर आए राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे देर शाम जिले के वैजापुर के महालगांव में आयोजित जनसभा को संबोधित कर शहर में रहने का पहले से दौरा तय था। लेकिन, शनिवार शाम अचानक सीएम शिंदे महालगांव से सीधे औरंगाबाद एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। औरंगाबाद में मुकाम करने के बजाए सीएम शिंदे अचानक देर रात दिल्ली रवाना होने के बाद राज्य मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो चुकी है। उधर, पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीएम शिंदे देर रात 2 बजे दिल्ली से औरंगाबाद पहुंचने के आसार है। 

    राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे व डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने शपथ लेकर तीन सप्ताह से अधिक का समय गुजरा है। परंतु, आज तक मंत्रिमंडल का विस्तार न होने को लेकर कई सवाल उपस्थित हो रहे है। गत पखवाडे भर में सीएम शिंदे दिल्ली के तीन  से चार चक्कर कांट चुके है। परंतु, उन्हें मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर हरी झंडी नहीं मिल पायी। शनिवार शाम सीएम शिंदे मालेगांव से सीधे वैजापुर के महालगांव पहुंचे। वहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।

    उसके बाद वे सीधे औरंगाबाद के एयरपोर्ट पहुंचे, और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हुए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वे विशेष विमान से दिल्ली से रात 2 बजे औरंगाबाद पहुंचने के आसार है। बता दे कि रविवार की सुबह सीएम शिंदे की अध्यक्षता में विभागीय आयुक्त कार्यालय में   अतिवृष्टी, फसल-पानी व विकास कामों का जायजा लेने आला अधिकारियों की उपस्थिति में विशेष बैठक का आयोजन किया गया है।  उसके बाद सीएम शिंदे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

    दोपहर 12।30 बजे वे औरंगाबाद से सिल्लोड के लिए रवाना होंगे। दोपहर ढ़ाई बजे सिल्लोड में आयोजित विविध विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपुजन करेंगे। उसके बाद दोपहर 3 बजे सिल्लोड के नगर परिषद मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4।15 बजे मुख्यमंत्री शिंदे  सिल्लोड से औरंगाबाद के लिए रवाना होंगे।