आजादी के अमृत महोत्सव पर महानगरपालिका का स्वास्थ्य विभाग मनाएगा स्वराज्य महोत्सव

    Loading

    औरंगाबाद : आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के उपलक्ष्य में स्थानीय महानगरपालिका (Municipal Corporation) के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की ओर से स्वराज्य महोत्सव (Swarajya Festival) का आयोजन किया गया है। यह महोत्सव 8 से 17 अगस्त के दरमियान चलाया जाएगा। स्वराज्य महोत्सव में महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग की ओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। यह जानकारी महानगरपालिका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा (Dr. Paras Mandlecha) ने दी। 

    उन्होंने बताया कि 9 अगस्त की सुबह 9 बजे क्रांति दिन के उपलक्ष्य में शहर के गारखेडा परिसर में स्थित विभागीय क्रीडा संकूल में समूह राष्ट्रगान होगा।  उसके बाद सुबह 11 बजे महानगरपालिका के सभी स्वास्थ्य केंद्र में समूह राष्ट्रगान गाकर स्वराज्य महोत्सव आरंभ होगा। महानगरपालिका प्रशासक और कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी के मार्गदर्शन में 9 से 17 अगस्त के दरमियान स्वराज्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। 

    विविध कार्यक्रमों का आयोजन 

    डॉ. मंडलेचा ने बताया कि इसमें 10 अगस्त की सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के दरमियान बन्सीलाल नगर, अंबिकानगर, शिवाजी नगर, बायजीपुरा, नारेगांव, गांधी नगर, पीर बाजार, सादत नगर, सिडको एन-11 के स्वास्थ्य केंद्र में स्तनपान समुपदेशन कार्यक्रम होगा। 11 अगस्त को 11 से 1 बजे के दरमियान शहर के सिडको एन-8 में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में मैमोग्राफी स्क्रीनिंग कैम्प होगा। यूनाईटेड सिग्मा अस्पताल की टीम मैमोग्राफी मशीन द्वारा उपस्थित रहकर महिलाओं की मुफ्त मैमोग्राफी करेंगी। इसका लाभ 100 से अधिक महिलाओं को होगा। शाम 4 बजे कोविड टीकाकरण पर पथनाटय होगा। 12 अगस्त को नाबालिक लड़के-लडकियों को समुपदेशन और स्वास्थ्य सम्मेलन सुबह 11 से 1 बजे के दरमियान सिल्क मिल कालोनी, क्रांति चौक, छावनी,  नेहरु नगर, गणेश कालोनी, जिन्सी, मुकुंदवाडी, चेतना नगर, राजनगर इन स्वास्थ्य केंद्र में होगा। 13 अगस्त को हर घर तिरंगा मुहिम के अंतर्गत शाम 6 से 8 बजे के दरमियान आयएमए हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कोविड टीकाकरण पथनाटय शाम 4 बजे गांधी नगर में होगा। 14 अगस्त को विविध बीमारियों के बारे में शहर के 75 सोसाईटी में जनजागृति की जाएगी। 15 अगस्त को राष्ट्रीय टीबी निवारण कार्यक्रम के बारे में जनजागृति कार्यक्रम सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक मिसरवाडी, सिल्कमिल कालोनी, कोविड टीकाकरण पथनाटय, शाम 4 बजे नेहरु नगर, क्रांति चौक में जनजागृति सम्मेलन होगा। 16 अगस्त को स्ट्रेस मैनेजमेंट शाम 4 से 6 बजे के दरमियान आयएमए हॉल में होगा। 17 अगस्त की सुबह 11 से 1 के बजे के दरमियान शहर के हर्सूल, मसनतपुर, चिकलथाना, औरंगपुरा, भीमनगर, भवानीनगर, नक्षत्रवाडी, आरेफ कालोनी, जवाहर कालोनी में स्वास्थ्य शिविर और डायग्नोस्टिक कैम्प का आयोजन किए जाने की जानकारी महानगरपालिका के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा ने दी। अंत में उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रमों का नियोजन अतिरिक्त आयुक्त बीबी नेमाने के अध्यक्षता में एक बैठक लेकर किया गया है।