Dr. Bhagwat Karad

    Loading

    औरंगाबाद: दिल्ली (Delhi) से मुंबई (Mumbai) हवाई यात्रा के दौरान एक यात्री (Passenger) की तबीयत अचानक खराब हो जाती है। उस समय रात के करीब 1 बज रहे थे। हवाई यात्रा में केन्द्रीय अर्थ राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड (Union Minister Dr. Bhagwat Karad) भी सवार थे। मरीज की अचानक बिगड़ी हालत पर केन्द्रीय मंत्री ने प्राथमिक इलाज (Treatment) कर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    मिली जानकारी के अनुसार, शहर के राज्यसभा सांसद और देश के केन्द्रीय अर्थ राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड सोमवार की देर रात इंडिग़ो फ्लाईट क्रमांक-171 से दिल्ली से  मुंबई आ रहे थे। विमान यात्रियों से भरा हुआ था। यात्रा के दौरान विमान के 12 नंबर सीट पर सवार यात्री की अचानक तबीयत खराब हो जाती है और उसका बीपी बढ़ जाता है जिससे वह यात्री बेहोश हो जाता है। मरीज की तबियत अचानक खराब होने से विमान में सवार अन्य यात्रियों में हडकंप मच जाता है। कुछ ही पल में एक यात्री की तबीयत खराब होने की जानकारी केन्द्रीय अर्थ राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड को मिली। उन्होंने सारे प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए मरीज पर तत्काल प्राथमिक इलाज किया। जिससे वह कुछ ही मिनटों में ही होश में आया। उस मरीज को रेसेवेगल का दौरा पड़ा  था। 

    मरीज पर इलाज कर मैं खुश हूं 

    डॉ. कराड ने कहा कि अनुभव के चलते किसी जरुरतमंद को मदद की इस पर मैं काफी खुश हूं। मरीज की अचानक तबीयत बिगडऩे पर मैंने तत्काल  मरीज पर इलाज करने से वह कम समय में होश में आया। यह वाक्या  मेरे लिए काफी सु:खद था। सोमवार की देर रात की यात्रा कर्तव्य दक्ष साबित हुई। भारतीय संस्कृति हम सबको हमेशा सेवाव्रत सिखाती है। ऐसे में संकट की घड़ी में हर व्यक्ति ने एक-दूसरे की मदद करना चाहिए।  गौरतलब है कि डॉ. कराड राजनीति में आने से पूर्व डॉक्टर थे।