Dr. Bhagwat Karad
File Photo

    Loading

    औरंगाबाद : देश के आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Festival) के उपलक्ष्य में देश भर में विविध उपक्रमों का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार (Central Government) के पुरातत्व विभाग द्वारा किए गए नियोजन में विश्व स्तर पर मशहूर एलोरा गुफा (Ellora Cave), दौलताबाद किले (Daulatabad Fort) पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड (Union Minister of State for Finance Dr. Bhagwat Karad) के हाथों तिरंगा (Tricolor) फहराया जाएगा। 

    डॉ. कराड ने पत्रकारों को बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर देश भर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसमें प्रमुख रुप से ऐतिहासिक स्थलें, रेलवे स्टेशन, कारागृह में विविध कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में सांस्कृतिक और पर्यटन विभाग द्वारा सूचनाएं की गई है। उसके अनुसार औरंगाबाद जिले में भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से ऐतिहासिक दौलताबाद के देवगिरी किले में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड के  प्रमुख उपस्थिति में तिरंगा लहराया जाएगा। इसके अलावा विश्व की ऐतिहासिक धरोहर एलोरा के गुफा में भी भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उस स्थान पर भी डॉ. कराड के हाथों तिरंगा लहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला अधिकारी कार्यालय द्वारा सरकारी सुभेदारी गेस्ट हाउस के सामने स्थित खुली जमीन पर भव्य तिरंगा लहराया जाएगा। वहीं, स्वतंत्रता सेनानी और उनके परिवार से संवाद साधा जाएगा। 

    ऐतिहासिक दरवाजों पर लहराया जाएगा तिरंगा 

    केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने बताया कि मैंने महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी से चर्चा कर शहर के ऐतिहासिक दरवाजों पर तिरंगा लहराने की सूचना की। उसके तहत शहर के ऐतिहासिक दरवाजों पर लाइटिंग कर वहां तिरंगा लहराया जाएगा। इसके अलावा शहर के हर घर पर तिरंगा अभियान अंतर्गत हर मंडल में झेंडा का वितरण किया जाएगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से रेलवे स्टेशन में चित्र प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किए जाने की जानकारी डॉ. कराड ने दी।