
- 12 हजार करोड़ का होगा कारोबार
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर के 21 उद्यमियों के एक शिष्टमंडल ने हाल ही में इंडोनेशिया (Indonesia) देश का एक सप्ताह का दौरा किया था। दौरे के तुरंत बाद इसमें से संभाजीनगर (Sambhajinagar) के13 उद्यमियों को इंडोनेशिया देश से उत्पादन का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर से 12 हजार करोड़ (Rs 12 Thousand Crore) का कारोबार (Business) होगा। यह जानकारी उद्यमी अर्जुन राव गायके ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर के अध्यक्ष ललित गांधी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने हाल ही में इंडोनेशिया का दौरा किया। इस दौरे में राज्य में नया तकनीकी ज्ञान, पूंजी निवेश, निर्यात वृद्धि के लिए नए क्षेत्र का चयन इस प्रमुख उद्देश्य से चर्चा, करार हुए। महाराष्ट्र के शिष्टमंडल ने मैग्नेटिक महाराष्ट्र का प्रेजेंटेशन पेश किया। बिजनेस ग्रुप के साथ बीटूबी मीटिंग, इंडोनेशिया के कॉन्सुलेट कार्यालय के साथ बैठक, महाराष्ट्र चेंबर तथा इंडोनेशिया में महत्वपूर्ण विषयों पर करार किया गया।
38वें ट्रेड एक्सपो इंडोनेशिया 2023 के उदघाटन के लिए औरंगाबाद का शिष्टमंडल उपस्थित था। इसमें औरंगाबाद शहर के 7 उद्योजक शामिल हुए थे। इंडोनेशिया व्यवसाय में 10 प्रतिशत चीनी लोग हैं, उन्होंने वहां का 90 प्रतिशत व्यवसाय अपने कब्जे में रखा है। इंडोनेशिया में केमिकल, फार्मा, फूड तथा पेट्रोकेमिकल के व्यवसाय के लिए प्राधान्य दिया गया है। बाली में हिन्दू मंदिर के लिए विनंती करने पर वहां भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
दिल्ली से बाली तक सीधे हवाई सेवा शुरू की जाएगी। कृषि यह इंडोनेशिया का मुख्य व्यवसाय है। उस देश में खाद व कोयला खनिज का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। महावाणिज्य दूत जनरल एडडी वर्दाेयों ने भारत व इंडोनेशिया के कॉमर्स, पर्यटन व सांस्कृतिक संबंध काफी अच्छे होने की जानकारी उद्यमी अर्जुन गायके ने दी। प्रेस वार्ता में सतीश लोणीकर, मिलिंद सावंगीकर, जयेश गायके उपस्थित थे।