Thieves

    Loading

    औरंगाबाद : शहर के अदालत रोड पर स्थित पगारिया ऑटो (Pagaria Auto) नामक शोरूम (Showroom) के पिछले हिस्से से 5 चोरों (Thieves) की गैंग ने देर रात प्रवेश कर दो तिजोरियां चोरी की। चोरों की टोली ने इस घटना को अंजाम देने के बाद तिजोरियां बाइक पर अहमद नगर हाईवे पर स्थित तिसगांव के उड़ान पुल के निचे पहुंचे। वहां तिजोरियां को तोड़कर उसमें रखी करीब 15 लाख रुपए की राशि चोरी कर फरार हुए। इस घटना से शहर के व्यापारियों में खलबली मची है। 

    शोरूम में घुसा 5 चोरों का गैंग 

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के अदालत रोड पर मारुति सुजुकी की पगारिया ऑटो के पास एजेंसी है। शोरुम बंद कर सभी कर्मचारी घर जाने के बाद रात करीब डेढ़ बजे 5 चोरों की गैंग शोरूम के पिछले हिस्से से प्रवेश कर शोरुम के शटर के ताले तोड़कर भीतर प्रवेश किया। उसके बाद चोर शोरुम के प्रथम मंजिल पर स्थित पहुंचे, जहां तिजोरियों रखीं हुई है। चोरों ने वहां पर रखी तिजोरियां निचे लाई और चलते बने। उसके बाद चोरों ने तिजोरियां अहमद नगर रोड पर स्थित तिसगांव के पुलिया के निचे ले गए। वहां उन तिजोरियों को तोड़कर उसमें रखी 15 लाख रुपए की राशि चुराकर चलते बने। 

    चोरों की सारी हरकते सीसीटीवी कैमरे में कैद 

    शोरुम के कर्मचारी काम पर पहुंचने पर चोरी का पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर चोरी की जानकारी ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शोरुम में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की सारी हरकते कैद हो चुकी है। जिसके चलते चोर जल्द ही पुलिस के हाथ लगने के आसार है। पुलिस ने घटनास्थल का बारिकी से मुआयना किया है। अपराध शाखा की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर जानकारी ली है। उधर, तिसगांव के पुल के निचे मिली दोनों तिजोरियां पगारिया ऑटो शोरूम की ही होने की जानकारी सामने आयी है। पुल के निचे मिले तिजोरियों पर पुलिस चोरों को पकड़ने में जूटी है।