de karad and chandrakant

Loading

छत्रपति संभाजीनगर: संभाजीनगर शहर (Sambhajinagar City) और जिले का विकास प्रगति पर हैं। विरोधियों को यह नहीं दिखता। जिले के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे (Former MP Chandrakant Khaire) लगातार आलोचना करते हैं। खैरे करीब 28 सालों तक विधायक, मंत्री और सांसद रहे इसके बावजूद उन्होंने शहर के विकास में कोई योगदान नहीं दिया और ना ही शहर के विकास और रोजगार के लिए कोई बड़ा प्रोजेक्ट (Project) लाने में कामयाब हुए। यह आरोप केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड (Dr. Bhagwat Karad) ने यहां लगाया। 

शिवसेना यानी चंद्रकांत खैरे के पास विकास का कोई कारगर मुद्दा बचा नहीं है। इसलिए वह विकास कार्य का राजनीतिकरण कर रहे हैं, जो विकास कार्य जारी है, उसमें बाधाएं डालने का काम पूर्व सांसद खैरे ने किया हैं। खैरे ने अपने 28 साल के राजनीतिक कार्यकाल में कोई बड़ी योजना शुरु की हैं क्या?, वे मुझे बताएं, यह चैलेंज भी डॉ. कराड ने किया। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभाजीनगर जिले में विभिन्न विकास कार्य चल रहे हैं। जिले में पर्यटन, उड्डयन, अधोसंरचना और उद्योग विकास की समस्याओं का निरन्तर समाधान कर रहा हूं।

नई जलापू्र्ति योजना का काम तेजी से शुरु

डॉ. कराड ने कहा कि पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने समानांतर जलापूर्ति के मुद्दे की आलोचना की है। दरअसल मैं खैरे को बताना चाहता हूं कि शहर के लिए 2700 करोड़ रुपए की अमृत मिशन योजना स्वीकृत की गई है और इस नई   जलापूर्ति योजना से पैंतीस लाख शहरवासियों को 605 एमएलडी पानी मिलेगा। नाथ सागर से संभाजीनगर शहर मुख्य पाइपलाइन की लाइनिंग, जैकवेल के लिए कॉपर डैम का निर्माण और 392 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम तेजी से चल रहा हैं।

चिकलथाना एयरपोर्ट के विस्तार के लिए इतने करोड़ रुपए मंजूर 

काराड ने कहा कि शहरवासियों को पाइप से प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराने के लिए 4000 करोड़ रुपए की परियोजना शुरू की गई है। वर्तमान में कम से कम 40,000 शहरवासियों के लिए गैस मीटर लगाने का काम पूरा हो चुका है। श्रीगोंदा से औरंगाबाद तक मुख्य गैस पाइपलाइन डालने का काम जारी हैं। मौसम में बार-बार बदलाव से मराठवाडा को बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। इसलिए किसानों के लिए जरुरी सी डॉप्लर लगाने के बारे में मान्यता मिली है। सी डॉप्लर के चलते किसानों को बड़ी आसानी से मौसम का अनुमान मिलेगा। शेन्द्रा से वालूज तक एक ही ओवर ब्रिज का डीपीआर तैयार किया गया है, उसे जल्द ही मान्यता मिलेंगी। पैठण के नाथ जलाशय में फ्लोटिंग सोलार डालने के बारे में मंजूरी मिली है। उसका डीपीआर बनाने का काम जारी है। 

कराड ने साधा खैरे पर जमकर निशाना

उधर, मेरे प्रयासों के चलते राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस  ने शहर के चिकलथाना एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 732 करोड़ रुपए बजट में मंजूर किए है। इसके अलावा शेन्द्रा एमआईडीसी के विकास के लिए प्रयास जारी है। शहर के विकास के लिए करीब 25 हजार करोड़ रुपए के काम पाइपलाइन में हैं। यह कार्य खैरे को नजर नहीं आ रहे है क्या  यह सवाल केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड ने कर खैरे पर पर निशाना साधा।