वैराक कंपनी ने कर्मचारियों को दीपावली बोनस देने की घोषणा

    Loading

    औरंगाबाद: शहर सहित पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाए वैराक इंजीनियरिंग  लि. (Varroc Engineering Limited) ने गुरुवार को अपने अलग-अलग प्लांट में कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए दीपावली (Diwali) का बोनस (‍Bonus) देने की घोषणा की है। इस निर्णय के तहत वैराक कंपनी में कार्यरत हर कर्मचारी को 27 हजार 180 रुपए बोनस के रुप में मिलेंगे। कंपनी प्रशासन के लिए इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ी है। कर्मचारियों ने कंपनी प्रशासन के इस निर्णय के बाद मिठाईयां बांटकर जश्न मनाया।

    शहर के एमआईडीसी वालूज में वैराक इंजीनियरिंग लि. के अलग-अलग प्लांट है। गत वर्ष कोरोना महामारी के चलते औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादन में भारी गिरावट आकर हर उद्योग संकट में थे। इसके बावजूद वैराक इंजीनियिरंग कंपनी के व्यवस्थापकीय संचालक तंरग जैन ने अपने कर्मचारियों को दीपावली पर बेहतर खुशी देने के लिए प्रति कर्मचारी केा 27 हजार 180 रुपए बोनस देने का निर्णय लिया। कर्मचारियों ने कंपनी के एमडी तरंग जैन द्वारा लिए इस निर्णय पर उनका आभार माना। इसके अलावा कामगारों ने कंपनी के उपाध्यक्ष सतीश मांडे, सुदाम जाधव, जितेन्द्र बडगुजर का भी  आभार माना। 

    इस अवसर पर कामगार संगठन के अध्यक्ष रामेश्वर शिंदे, शिवकुमार पाटिल, सुनील महाजन, राम मुगावे, अंबादास डांगे, राधेशाम जैसवाल, गणेश कोल्हे, पुंडलीक गाडेकर, सचिन रोकडे, सिध्दार्थ पैठणे उपस्थित थे। गौरतलब है कि वैराक ऑटो पार्टस बनानेवाली कंपनी है। इलेक्ट्रानिक वाहनों की लाइटिंग के मामले में कंपनी नंबर दुनिया में दूसरे पायदन पर है। वैराक इंजीनियरिंग जगुआर लैंड रोवर, बेंटले, ऑडी, हार्ले डेविडसन जैसी प्रीमियम ऑटो कंपनियों को अपने उपकरण सप्लाई करती है। इसके अलावा बजाज ऑटो, फोर्ड, होंडा और फॉक्सवेगन जैसी कंपनियां भी इसकी ग्राहक है। कंपनी के पास विश्व के कई देशों में मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट है।