Waqf Board newly appointed chairman Dr. Wajahat Mirza visited the headquarters, assured to solve the problems of the board

    Loading

    औरंगाबाद : महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड (Maharashtra State Waqf Board) के नवनियुक्त चैयरमैन डॉ. वजाहत मिर्जा (Dr. Wajahat Mirza) ने मंगलवार को बोर्ड के औरंगाबाद स्थित मुख्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) अनिस शेख ने डॉ. मिर्जा का  स्वागत किया। 

    इस दौरे में बोर्ड के चैयरमैन डॉ. वजाहत मिर्जा ने बोर्ड के अधिकारियों और  कर्मचारियों से संवाद साधकर उनकी समस्याओं को जाना। उसके बाद उन्होंने बोर्ड की कामकाज का जायजा लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने बोर्ड के उन्नति के लिए कुछ उपाय, सुझाव, बोर्ड का कामकाज करते समय अधिकारियों और कर्मचारियों की समक्ष आ रही परेशानियों से नवनियुक्त चैयरमैन डॉ. वजाहत मिर्जा अवगत  हुए।

    उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों और  कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि वे उनकी सभी समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का प्रयास करेंगे। डॉ. मिर्जा ने बोर्ड के कामकाज को गति देने के लिए नौकर भरती पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को बोर्ड में पेंडिंग सारे कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर कार्यालयीन अधीक्षक सैयद शाकेर अली, आसिफ अहमद,शफिक अहमद, काजी शारेक, अब्दुल अजीम, सैयद अकिलोददीन, मोहम्मद मुदस्सीर, अश्फाक शेख आदि उपस्थित थे।

    दो मुस्लिम सांसदों को बोर्ड का सदस्य बनाया गया

    गौरतलब है कि पिछले सप्ताह मुंबई में बोर्ड के सदस्यों के उपस्थिति में डॉ. वजाहत मिर्जा का  महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के चैयरमैन पद पर निर्विरोध चयन हुआ। बीते तीन  साल से अधिक समय से बोर्ड का  चैयरमैन पद खाली था। डॉ. मिर्जा की नियुक्ति के चलते बोर्ड के कामकाज को गति मिलने के आसार है। वैसे, राज्य के अल्पसंख्याक मंत्रालय ने बोर्ड के सालों से रिक्त पड़े सभी सदस्यों की नियुक्ति की। उसमें राज्य के दो मुस्लिम सांसदों को बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। जिसमें राज्यसभा सदस्य फौजिया खान और औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील शामिल है। बोर्ड में सभी सदस्यों की नियुक्ति के चलते बीते कुछ माह से बोर्ड के कामकाज को गति मिली है। बोर्ड के सीईओ अनिस शेख के मार्गदर्शन में सालो से  पेंडिंग सारे मामलों का निपटारा किया जा रहा है। बोर्ड के सदस्यों का प्रयास है कि लोगों के काम जल्द से जल्द पूरे हो।