Bharat Jodo Yatra Balasaheb Thorat

    Loading

    अहमदनगर: कांग्रेस ने हमेशा ही देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। भारतीय संविधान (Indian Constitution) से प्रतिबद्धता रखनेवाले कांग्रेस ने देश में लोकतांत्रिक विचारधारा (Democratic Ideology) का जतन करने का काम किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एमपी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) से देश में लोकतांत्रिक विचारधारा को अधिक ताकत मिलेगी। ऐसा दावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राजस्व मंत्री विधायक बालासाहेब थोरात (Balasaheb Thorat) ने किया है।

    सांसद राहुल गांधी की भारत यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र के नांदेड में प्रवेश कर रही है। इस उपलक्ष्य में भारत जोड़ो यात्रा की जानकारी देने के लिए संगमनेर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में विधायक थोरात बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सभी लोगों में भारी उत्सुकता है। नांदेड जिले के देगलूर में महाराष्ट्र कांग्रेस की ओर से इस यात्रा का जोरदार स्वागत कराने का नियोजन किया हैं। 

    महाराष्ट्र के इन जिलों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा

    महाराष्ट्र में प्रवेश करनेवाली यह यात्रा हिंगोली, वाशीम और अकोला इन 4 जिलों से गुजरेगी। महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा का कुल 381 किलोमीटर का अंतर तय है। इस यात्रा के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण समेत अनेक वरिष्ठ नेता तैयारी में जुटे हैं।

    शेगांव के संत गजानन महाराज के दर्शन करेंगे राहुल गांधी

    उसी तरह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार समेत शिवसेना के भी कुछ नेता, कम्युनिल्ट पार्टी और समान दलों के नेता और पदाधिकारी इस यात्रा में भाग लेंगे। महाराष्ट्र में यात्रा के दौरान नांदेड और शेगांव में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने वाले है। शेगांव में सभा के पहले राहुल गांधी संत गजानन महाराज के मंदिर में जाकर दर्शन करने वाले हैं। यात्रा के माध्यम से लोगों का एक अलग दृष्टिकोण बन रहा है। 

    कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना

    कांग्रेस के प्रति लोगों के मन में विश्वास पैदा कराने का काम यात्रा के माध्यम से हो रहा है। इसी कारण यात्रा के बारे में व्हाटस अप, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया के माध्यम से लोग यात्रा की जानकारी ले रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राज्य में हुई अतिवृष्टि के कारण किसानों की हुए  नुकसान, बेरोजगारी और महंगाई जैसे विषयों के बारे में भी चर्चा होने की संभावना है। ऐसी जानकारी विधायक बालासाहेब थोरात ने दी है।