BHAGAT SINGH

Loading

महाराष्ट्र: हाल ही में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अब एक बार फिर राजभवन में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह महाराष्ट्र के 6 दिन के दौरे पर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, कोश्यारी हाल ही में देहरादून से मुंबई पहुंचे हैं। कोश्यारी 16 से 21 मई तक राजभवन में रहेंगे। वह 17 मई से 20 मई तक होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जानकारी के मुताबिक कोश्यारी महाराष्ट्र के कुछ डॉक्टरों से भी मिलने वाले हैं। कोश्यारी का महाराष्ट्र दौरा काफी चर्चा में आ गया है। अब देखना यह होगा आखिर इस महाराष्ट्र दौरे पर कोश्यारी क्या वक्तव्य करते है… 

विवादित बयान से रहे चर्चा में… 

गौरतलब हो कि पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जब महाराष्ट्र के राज्यपाल थे, तब वे अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहते थे। उनके विवादित बयानों से विरोधी आक्रामक हो गए। उन्होंने कोश्यारी के इस्तीफे की मांग की थी। अंत में कोश्यारी ने खुद इस्तीफा देने की इच्छा जताते हुए इस्तीफा सौंप दिया। इस घटना में महाराष्ट्र में काफी हड़कंप मच गया था। 

सुप्रीम कोर्ट ने लताड़ा… 

ज्ञात हो कि इस बीच, पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के सत्ता संघर्ष का फैसला हुआ है। इस फैसले के समय तत्कालीन राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी की सुप्रीम कोर्ट ने खिंचाई की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि राज्यपाल द्वारा सरकार बनाने का न्योता देना असंवैधानिक था। साथ ही भरत गोगावले को शिंदे समूह से डिप्टी के रूप में नियुक्त किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यह नियुक्ति भी अवैध थी।

नतीजे के बाद महाराष्ट्र का पहला दौरा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सत्ता संघर्ष के परिणाम के बाद भगतसिंह कोश्यारी पहली बार महाराष्ट्र के दौरे पर आ रहे हैं। वे छह दिनों तक राजभवन में रहेंगे। इस दौरान जानकारी सामने आ रही है कि वह अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कुछ डॉक्टरों से भी मिलेंगे। अब देखना यह होगा कि उनके इस दौरे से महाराष्ट्र की राजनीति में क्या नया देखने को मिलेगा।