बीजेपी नेता पंकजा मुंडे हुई दोबारा हुई कोरोना से संक्रमित, बेटे की भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव

    Loading

    मुंबई: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे कोरोना से संक्रमित पाई गई है। जिसके बाद उन्होंने खुद को मुंबई वाले घर पर क्वारंटाइन कर लिया है। इस बात जानकारी उन्हें ट्वीट कर दी। पंकजा के साथ उनके बेटे की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ज्ञात हो कि, भाजपा नेता दूसरी बार पॉजिटिव आई हैं, इसके पहले वह अप्रैल 2021 में संक्रमित हुई थी। 

    पंकजा ने ट्वीट करते हुए लिखा, “कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने की जानकारी मिलते ही मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मुझे कोरोना और लक्षण दोनों है। सभी सतर्क रहे।”

    देवेंद्र फडणवीस ने की जल्द स्वस्थ्य होने की कामना 

    पंकज मुंडे की कोरोना से संक्रमित होने की खबर मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। फडणवीस ने ट्वीट करते हुए लिखा, “पंकजा ताई आपके जल्द स्वस्थ ठीक होने की कामना करता हूँ। जल्द स्वस्थ हो जाओ।”

    राज्य में 10 मंत्री कोरोना से संक्रमित 

    राज्य में कोरोना बड़ी तेजी से फैलता जा रहा है। राज्य में दैनिक मामलों की संख्या नौ हजार से ज्यादा पहुंच चुकी है। वहीं राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक भी कोरोना की चपेट में आचुके हैं। उपमुख़्यमंत्री अजित पवार ने जानकारी देते हुए बताया था कि, 10 मंत्री और 20 विधायक कोरोना से पॉजिटिव हैं।