
बुलढाणा: आये दिन महाराष्ट्र में हादसे की कई घटना सामने आती है। जी हां हाल ही में अब खबर सामने आई है कि बुलढाणा में पुराने मुंबई-पुणे-नागपुर हाईवे पर सुल्तानपुर के पास एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हुआ यह कि जैसे ही बस चालक को झपकी आ गई, उसने तेज रफ्तार बस से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई, जिससे हादसा हो गया। आइए जानते है इस खबर के बारे में विस्तार से…
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में सात से आठ यात्री घायल हो गए हैं। इसके साथ ही तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। दरअसल साई अमृत ट्रैवल्स की बस पुणे से नागपुर जा रही थी। हादसा सुबह 7.15 बजे हुआ, बस में 35 यात्री सवार थे। बस अनियंत्रित हो गई और पहले एक पेड़ से टकराई और फिर पलट गई।
हादसे में बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल यात्रियों की मदद की। घायलों का मेहकर ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है। आगे के इलाज के लिए उन्हें औरंगाबाद ले जाया जाएगा।