Image-Social Media
Image-Social Media

Loading

खामगांव: कई बार कुछ ऐसी खबरें सामने आती है जिस पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो जाता है। बुलढाणा जिले के खामगांव तालुका में एक ऐसी ही अजीब घटना हुई है, जिस पर विश्वास कर पाना मुश्किल है। दरअसल यहां के सुटाळा पुरा पुरा गांव में रहने वाले अशोक सातव के घर रविवार रात करीब एक व्यक्ति अचानक आया। बता दें कि इस शख्स की वेशभूषा बिल्कुल गजानन महाराज से मिलती जुलती थी। इसलिए गजानन महाराज वास्तव में प्रकट हुए है। यह खबर आग की तरह पूरे खामगांव शहर में फैल गई। आइए जानते है पूरी खबर विस्तार से… 

गजानन महाराज प्रकट होने की चर्चा 

जी हां जैसे ही लोगों को इस बारे में पता चला तो गजानन महाराज जैसे दिखने वाले इस शख्स को देखने के लिए नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। गजानन महाराज की एक झलक पाने के लिए सातव के घर के आसपास भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर देखने पर आमों यह एक तीर्थ क्षेत्र बन गया। आख़िरकार इस पुरे मामले को देखते हुए पुलिस बुलानी पड़ी। 

शख्स के घर उमड़ी भारी भीड़ 

इस घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, अशोक सातव का घर खामगांव तालुका के सुटाळा पुरा इलाके में है। रविवार रात करीब 8 बजे गजानन महाराज का वेश धारण किए एक व्यक्ति अचानक उनके घर के सामने आ गया। इस शख्स ने सातव परिवार से कहा कि मैं आपके घर पर खाना खाना चाहता हूं। ऐसे में फिर सातव परिवार ने इस व्यक्ति के लिए भोजन उपलब्ध कराया। इसी दौरान इस शख्स को पड़ोसियों ने खाना खाते हुए देख लिया।  उन्हें लगा कि सातव के घर में गजानन महाराज प्रकट हो गये हैं। जल्द ही यह खबर पूरे खामगांव शहर में फैल गई , फिर क्या था वहां प्रकट हुए गजानन महाराज को देखने के लिए भारी संख्या में लोग आए। 

पुलिस ने श्रद्धालुओं की भीड़ को हटाया

सातव के घर के सामने भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोग कहने लगे कि गजानन महाराज अवतरित हुए हैं। यहां दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ रहे थे और संत गजानन महाराज के जयकारे लगा रहे थे। धीरे-धीरे इस भीड़ ने एक तीर्थयात्रा का रूप ले लिया। इस बीच, घटना की जानकारी मिलते ही खामगांव पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने श्रद्धालुओं की भीड़ को हटाया।लेकिन ये शख्स कौन है..? यह कहां से आया था..? इस बारे में अभी तक कोई नहीं जानता। ये पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब तक इस शख्स के बारे में क्या सत्यता है इस बारे में कोई खबर सामने नहीं आई है।