Campaigning ends for first phase of Gujarat elections, polling will be held on December 1
File Photo

    Loading

    • एससी, एसटी के चार स्थानों में से दो स्थान महिलाओं के लिए आरिक्षित
    • कुल 35 में से 18 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

    खामगांव. जल्द ही नगर पालिकाओं के चुनाव शुरू होने वाले हैं. इस चुनाव के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की महिला एवं सर्वसाधारण महिलाओं के लिए आरक्षण की घोषणा ड्रॉ पद्धति के माध्यम से की गयी है. मुख्याधिकारी मनोहर आकोटकार, उप मुख्याधिकारी रविंद्र सूर्यवंशी, तहसीलदार अतुल पाटोले के मार्गदर्शन में एवं शहर के विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी, पूर्व पार्षदों की उपस्थिति में यह आरक्षण घोषित किया गया है. उस नुसार कुल 35 सीटों में से 18 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं.

    इसी तरह प्रभाग क्र. 3, 7, 15 एवं 16 इन चार प्रभागों में प्रत्येक एक स्थान एससी, एसटी के लिए आरक्षित होकर प्रभाग क्र.3 एवं प्रभाग क्र.15 में प्रत्येक एक जगह एएसी, एसटी महिला के लिए आरक्षित की गई हैं. इस आरक्षण की घोषणा पर 15 से 21 जून तक मुख्याधिकारी के पास सूचना एवं आपत्ति दर्ज की जा सकेगी. इसके पश्चात अंतिम आरक्षण घोषित कर दिया जाएगा.

    इस प्रकार है आरक्षण

    प्र.1अ – सर्वसाधरण महिला, प्र.1ब – सर्व साधरण, प्र.2अ – सर्वसाधरण महिला, प्र.2ब – सर्व साधरण, प्र.3अ – अनु.जाति महिला, प्र.3ब -सर्व साधरण, प्र.4अ – सर्वसाधरण महिला, प्र.4ब – सर्व साधरण, प्र.5अ -सर्वसाधरण महिला, प्र.5ब – सर्व साधरण, प्र.6अ – सर्वसाधरण महिला, प्र.6ब -सर्व साधरण, प्र.7अ – अनु.जाति, प्र.7ब – सर्वसाधरण महिला, प्र.8अ – सर्वसाधरण महिला, प्र.8ब -सर्वसाधरण, प्र.9अ – सर्वसाधरण महिला, प्र.9ब -सर्वसाधरण, प्र.10अ – सर्वसाधरण महिला, प्र.10ब – सर्वसाधरण, प्र.11अ – सर्वसाधरण महिला, प्र.11ब – सर्व साधरण, प्र.12अ – सर्वसाधरण महिला, प्र.12ब – सर्वसाधरण, प्र.13अ – सर्वसाधरण महिला, प्र.13ब – सर्वसाधरण, प्र.14अ – सर्वसाधरण महिला, प्र.14ब – सर्वसाधरण, प्र.15अ – अनु.जाति महिला, प्र.15ब – सर्वसाधारण, प्र.16अ – अनु.जाति, प्र16ब – सर्वसाधारण महिला, प्र.17अ – सर्वसाधारण महिला, प्र.17ब – सर्वसाधारण महिला, प्र.17क -सर्वसाधारण.

    21 जून को होगी प्रभागवार चुनाव सूची प्रकाशित

    आगामी नगर पालिका चुनाव की निर्वाचन विभाग व्दारा जोरदार तैयारी शुरू है. आनेवाले 21 जून को प्रभागवार चुनाव सूची प्रकाशित की जाएगी. उस पर 27 जून तक सूचनाएं एवं आपत्तियां दाखल की जा सकेगी. जिस पर सुनवाई होकर 31 जुलाई को प्रभागवार अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी. जिस कारण कौनसे प्रभाग में कितने मतदाता हैं, वह 31 जुलाई के बाद सामने आएगा.