दिवाली के बाद स्कूल होंगे पूरी तरह से शुरू, प्रशासन की तैयारी हुई आरंभ

    Loading

    • छात्रों को लगी स्कूल की आस

    खामगांव. छात्रों के विकास, प्रगति के प्राथमिक स्कूल के दरवाजे दिवाली के बाद खुलने वाले हैं. छात्रों को शिक्षा का प्राणवायू मिलने वाला हैं. डेढ़ साल के बाद प्राथमिक स्कूल के परिसर में छात्रों की चहल पहल नजर आएंगी. 

    पहली से चौथी कक्षा के प्राथमिक ज्ञानकक्ष दिवाली के बाद खुलने वाले हैं. बहुत समय के बाद स्कूल शुरू होने वाले हैं. बहुत समय के बाद स्कूल शुरू होने से छात्र, शिक्षक एवं अभिभावकों में उत्साह नजर आ रहा हैं. कोविड 19 की परिस्थिति नियंत्रण में हैं, गांव के उप केंद्र में कोविड 19 प्रतिबंधक वैक्सीन उपलब्ध करवाकर दिए गए हैं.

    अभिभावक स्वयं वैक्सीनेशन करवाकर ले रहे हैं, महाराष्ट्र सरकार ने 11 नवम्बर से प्राथमिक स्कूल शुरू करने का सरकारी परिपत्र जारी किया हैं. जिस कारण दिवाली के बाद प्राथमिक स्कूल शुरू होंगे. प्राथमिक स्कूल शुरू करने के दृष्टि से जिला परिषद प्राथमिक विभाग व्दारा तैयारी की जा रही हैं. 

    प्राथमिक शिक्षकों पर बड़ी जिम्मेदारी 

    डेढ़ साल के समय में प्राथमिक शिक्षा बंद ही थी, उसे पूर्व स्तर पर लाने के लिए शिक्षकों पूरा प्रयास करना होगा. अक्षर, अंकज्ञान की पहचान न होनेवाला छात्र दूसरी कक्षा में गया हैं. जिसके लिए प्राथमिक शिक्षकों को बहुत मेहनत लेनी होगी. 

    प्राथमिक स्कूल में कक्षास्तरीय छात्र

    …………………………………………….

    कक्षा                                             छात्र

    ………………………………………………

    पहली                          – 42,011. 

    दूसरी                           – 45,572.

    तीसरी                           – 46,393.

    चौथी                            – 46,951. 

    ……………………………………………………………..

    कुल छात्र संख्या                       1, 80,927

    …………………………………………………………