22 पुलिस अधिकारियों को हुए तबादले

बुलढाना. जिला पुलिस अधीक्षक दिलीप पाटिल-भुजबल ने जिले के 22 पुलिस निरीक्षक तथा सहायक पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए हैं. इन तबादलों से पुलिस महकमें के कामों में भारी बदलाव आने वाले समय में देखने को

Loading

बुलढाना. जिला पुलिस अधीक्षक दिलीप पाटिल-भुजबल ने जिले के 22 पुलिस निरीक्षक तथा सहायक पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए हैं. इन तबादलों से पुलिस महकमें के कामों में भारी बदलाव आने वाले समय में देखने को मिल सकता है.तबादले की इस प्रक्रिया में पुलिस निरीक्षक भूषण गावंडे मलकापुर ग्रामीण से तबादला किया गया है.

इसके अलावा पुलिस निरीक्षक रवींद्र देशमुख का मलकापुर से शिवाजी नगर खामगांव, शिवाजी नगर के थानेदार प्रदीप ठाकुर का मलकापुर शहर पुलिस स्टेशन, शेगांव ग्रामीण के थानेदार सुनील हूड का शेगांव शहर पुलिस थाने में, चिखली के थानेदार महेंद्र देशमुख का स्थानीय अपराध शाखा में, अपराध शाखा के गुलाब वाघ का चिखली थानेदार पद पर, नियंत्रण कक्ष के पुलिस निरीक्षक सुनील जाधव का साईबर पुलिस स्टेशन में, सुरक्षा शाखा के पुलिस निरीक्षक एफ. सी. मिर्झा का जिला विशेष शाखा में, नियंत्रण कक्ष के पुलिस निरीक्षक संभाजी पाटिल का सुरक्षा शाखा में, नियंत्रण कक्ष के पुलिस निरीक्षक शिवाजी कांबले का कल्याण शाखा में, कल्याण शाखा के पुलिस निरीक्षक गिरीश ताथोड का धाड पुलिस थाने के थानेदार पद पर, शेगांव शहर पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक गोकुल सूर्यवंशी का शेगांव ग्रामीण पुलिस स्टेशन में, नियंत्रण कक्ष के सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन चव्हाण का शेगांव शहर पुलिस थाने में, धाड के थानेदार सहायक पुलिस निरीक्षक संग्रामसिंह पाटिल का स्थानीय अपराध शाखा में, मेहकर पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक गौरीशंकर पाबले का जानेफल पुलिस स्टेशन में, जलगांव जामोद पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक दिलीप पाटिल का देऊलगांवराजा पुलिस स्टेशन में, जलगांव जामोद पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक अरुण किरडे का बुलडाणा शहर पुलिस स्टेशन में, वाचक शाखा के पुलिस उपनिरीक्षक भागवत पाटिल को इसी विभाग में एक वर्ष तक के लिए रखा गया है. इसके अलावा नियंत्रण कक्ष के पुलिस उपनिरीक्षक अशोक सूर्यवंशी का शेगांव शहर पुलिस स्टेशन में, चिखली पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक प्रल्हाद मदन का एक वर्ष के लिए स्थगित किया गया.

बुलडाणा ग्रामीण के पुलिस उपनिरीक्षक सागर पेंढारकर का मेहकर पुलिस थाने में, देऊलगांवराजा पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक किशोर घोडेस्वार का नांदुरा पुलिस थाने में किया गया.