लालच देकर 10 लाख ठगा

खामगांव. असली सोने की गिन्नियां कम दाम में देने का प्रलोभन दिखाकर तीन लोगों ने नंदुरबार के एक व्यक्ति से १० लाख की धोखाधड़ी करने की घटना घटी. मामले में मिली जानकारी के अनुसार नंदुरबार निवासी

Loading

खामगांव. असली सोने की गिन्नियां कम दाम में देने का प्रलोभन दिखाकर तीन लोगों ने नंदुरबार के एक व्यक्ति से १० लाख की धोखाधड़ी करने की घटना घटी. मामले में मिली जानकारी के अनुसार नंदुरबार निवासी जितेंद्र ब्रिजलाल पाटिल ने रतन बेलदार निवासी पडवा तहसील मुक्ताई नगर इसने राजु नामक व्यक्ति से मुलाकात कर पहचान करवाई.

इस वक्त उन्होंने जितेंद्र पाटिल को दो असली सोने की गिन्नियां बताकर कम दाम में जादा गिन्नियां देने का प्रलोभन दिया. तय होने पर जितेंद्र पाटिल ने राजू और उनके दो साथीदारों को १५ मई को तहसील के अंत्रज शिवार में १० लाख ५० हजार रुपये देकर गिन्नियां ली. इसके बाद जितेंद्र पाटिल ने घर पर लौटने के बाद गिन्निया जांची तब वह नकली निकली. इससे धोखाधड़ी होने की बात ध्यान में आने पर उन्होंने ग्रामीण पुलिस थाने में शिकायत दी, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.