Praveen Darekar
File Photo

Loading

ठाणे.  भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने आरोप लगाया है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान नगर निगम आयुक्तों और कलेक्टरों के बार-बार तथा अचानक तबादले महाराष्ट्र की नौकरशाही का मनोबल कमजोर कर रहे हैं। जिले में नवी मुंबई, उल्हासनगर और मीरा-भयंदर नगर निगमों के लिए पिछले सप्ताह नए निकाय प्रमुखों की नियुक्ति की गई। विधानसभा परिषद में विपक्ष के नेता दरेकर ने शुक्रवार को नवी मुंबई का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अनिश्चितता भरे हालात को नियंत्रित करने और माहौल के अनुरूप स्वयं को ढालने के लिए कुछ समय दिया जाना चाहिए। ऐसे में स्थानंतरण आवश्यक नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार अधिकारियों के बार-बार एवं अचानक स्थानंतरण की तरह उन जिलों में संरक्षक मंत्रियों को भी बदलेगी, जहां कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है? दरेकर ने दावा किया कि राज्य सरकार का यह कदम नौकरशाही को हतोत्साहित करेगा। उन्होंने नवी मुंबई में नगर निकाय अधिकारियों के साथ बैठक की और नवी मुंबई में हालात का जायजा लिया।