मंगलवार को होगा महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार, सूत्रों ने दी जानकारी

    Loading

    नई दिल्ली:  (Maharashtra) मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde Government) मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाले हैं। दो दिवसीय दिल्ली दौरे और भाजपा नेतृत्व द्वारा आगे बढ़ने के बाद यह फैसला लिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे विधान भवन परिसर में होने की संभावना है। शिंदे के अपने खेमे और भाजपा से करीब 15 से 16 मंत्रियों को शामिल करने की संभावना है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।  

    जिसके बाद, राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के लिए समय सारणी तय करने के लिए राज्य विधानसभा और परिषद के लिए व्यावसायिक सलाहकार समितियों का गठन किया जाएगा।

    इससे पहले, रविवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा था कि मंत्रिमंडल का बहुत जल्द विस्तार किया जाएगा, जबकि उनके डिप्टी देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की थी कि विस्तार 15 अगस्त से पहले होगा। 

    बता दें कि, शिवसेना में बगावत के कारण उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद शिंदे और फडणवीस ने क्रमशः 30 जून को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से दोनों दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के रूप में काम कर रहे हैं। जिसकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित विपक्षी दलों के कई नेताओं ने आलोचना की है।

    एकनाथ शिंदे गुट के इन विधायकों के मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल होने की संभावना

    • उदय सामंत
    • दादा भुसे
    • संदीपान भुमरे
    • गुलाबराव पाटिल
    • अब्दुल सत्तार
    • शंभूराजे देसाई

    BJP के इन विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद

    • सुधीर मुनगंटीवार
    • चंद्रकांत पाटिल
    • चंद्रशेखर बावनकुले
    • गिरीश महाजन
    • नितेश राणे
    • माधुरी मिसाल
    • संजय कुटे
    • रवि राणा