
आष्टी. यहां से 6 किमी दूर स्थित कढोली (अनखोडा) में कपास के खेत में काम कर रहे किसान को अचानक करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। यह घटना आज सुबह 6 बजे घटी। मृतक किसान का नाम पुंजाराम परशुराम भोयर (55) है। पुंजाराम आज सुबह अपने खेत को देखने गया था वहीं खेत में बिजली का करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गइ। सूचना के आधार पर मौके पर पहंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए आष्टी ग्रामीण हास्पिटल में भेज दिया। किंतु खेत में किसान को करंट कैसे लगा यह प्रश्न अनुत्तरित है। मामले की जांच थानेदार रजनिश निर्मल के मार्गदर्शन में आष्टी पुलिस कर रही है।