Soybean and Cotton

    Loading

    • सोयाबीन और कपास को क्रमश 6570, अैर 8451 रुपए प्रति क्विंटल दाम

    चंद्रपुर.  पिछले कुछ वर्षो के अनुभव को देखा जाये तो कपास और सोयाबीन की कीमत में अंतिम समय पर वृध्दि हो रही है. इसकी वजह से पहले बेचने वालों को किसानों का कम दाम मिलता है. गतवर्ष किसानों का कपास सोयाबीन का बेहतर दाम मिले थे. किंतु इस वर्ष अब तक किसानों को सोयाबीन का अधिकतम मूल्य 6770 और कपास को 8451  रुपए प्रति क्विंटल तक ही मिल पाया है. वहीं न्यूनतम दर क्रमश: 14 दिसंबर को 1200 और 4100 रुपए क्विंटल रही है.

    इस वर्ष पहली बार सोयाबीन को समर्थन मूल्य से अधिक दाम खुले बाजार में मिला है. वैसे इस वर्ष सोयाबीन की बुआई कम की गई है इसलिए बाजार में सोयाबीन की आवक कम हो रही है. मांग बढने के साथ ही सोयाबीन के दाम बढ रहे है. नतीजा तेल, ढेप महंगे हो रहे है ऐन समय पर बेमौसम बरसात होने से कटाई में परेशानी हो रही थी.

    क्योंकि जमीन में नमी बनी रहने से काटते समय सोयाबीन के पौधे उखडकर सीधे हाथ में आ जाते. इसके अलावा सोयाबीन को अंकुर फूट आए थे. जिससे सोयाबीन की पैदावार में गिरावट आई है. मांग और पूर्ति के नियमानुसार अब मांग अधिक है नतीजा आने वाले समय पर सोयाबीन को बेहतर दाम मिलने की प्रबल संभावना है.

    गतवर्ष 11,000 तक मिला था भाव

    गत वर्ष सोयाबीन निकलने के बाद दाम कम हुए थे. किंतु किसानों का सोयाबीन खत्म होने के बाद बाजार में सोयाबीन को बेहतर दाम मिला है. कुछ कृषि उपज बाजार समिति में 8,000 से 11,000 रुपए दाम मिले थे. इस वर्ष भी अंत में बेहतर दाम मिलने की उम्मीद में कुछ किसानों ने सोयाबीन बचाकर रखा है.

    कपास को भी बेहतर दाम का इंतजार 

    जिले की दूसरी प्रमुख कपास है पिछले 10 दिनो मं देखा जाये तो 7 दिसंबर को सर्वाधिक 6970.75 क्विंटल कपास की आवक हुई है.वहीं सबसे कम 6 दिसंबर को महज 2158.19 क्विंटल कपास की आवक हुई है. उसी प्रकार 8 दिसंबर को सर्वाधिक 297 क्विंटल धान की आवक हुई है.

    पिछले 10 दिनों में सोयाबीन, कपास और धान की कीमत और आवक

    दिनांक         सोयाबीन            कपास              आवक (क्विंटल)

                   अधिक     न्यून     अधिक      न्यून     सोयाबीन        कपास       धान

    20 दिसं   5800     1800    8425    7800   467.01        3656.79   80.20

    17 दिसं   6305    1725    7451      7850     815.91    3580.44      114

    16 दिसं  6400     3200    8325    7200      650      3556.86      96.06

    15 दिसं  6300  3000      8320     7100   969.23   4345.48      150.50

    14 दिसं  6300   1200      8350     4100     1559.66 4292.47     17.60

    13 दिसं  6500  1655    8350    7600        1124.89  2170.39    219.10

    10 दिसं   6200   3000   8175     7000       967.01  4224.63    150.50 

    9 दिसं    6500    7500   8251     7500      1331.72   5709,79    192

    8 दिसं    6555   1605    8400 7750          2007,64    825,81    297

    7 दिसं      6570   15000  8500  7900   2669.35       6970.75   51,85