महाविकास अघाड़ी सरकार बार मालिकों, ठेकेदारों की- देवेंद्र फडणवीस

    Loading

    • फडणवीस ने दिया मविआ के खिलाफ संघर्ष का नारा
    • भाजपा की ओर से ब्रम्हपुरी में जोरदार स्वागत

    ब्रम्हपुरी: गडचिरोली में जनाक्रोश मोर्चे के लिए जाते समय महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस का भाजपा ब्रम्हपुरी की ओर से छत्रपति शिवाजी चौक में जोरदार स्वागत हुआ. इस समय फडणवीस का सत्कार किया गया. 

    फडणवीस ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि राज्य की महाविकास आघाडी सरकार सरकारी तिजोरी की लूट कर रही है. महाराष्ट्र की सर्वसामान्य जनता को सताने का काम शुरू है. किसान, खेतमजदूर, ओबीसी विरोधी भूमिका इस सरकार की है. किसानों की आत्महत्या का प्रमाण बढा है इस पर भी सरकार चुप है.यह सरकार सामान्य जनता, किसानों की नहीं बल्कि बारमालिक और ठेकेदारों की है. फडणवीस ने कार्यकर्ताओं से सरकार के खिलाफ संघर्ष का नारा दिया.

    इस अवसर पर ब्रम्हपुरी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रा. अतुल देशकर ने ब्रम्हपुरी विभाग की समस्याओं के संदर्भ में देवेंद्र फडणवीस को जानकारी देकर किसानों की समस्या सुलझाने के बारे में विनंती की. इस स्वागत समारोह में राज्य के पूर्व उर्जामंत्री एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री विधायक चंद्रशेखर बावनकुले, भाजपा जिलाध्यक्ष देवराव भोंगले, विधायक बंटी भांगडिया, भाजपा जिला संगठन महामंत्री संजय गजपुरे, प्रकाश बगमारे, कृष्णा सहारे उपस्थित थे.

    कार्यक्रम में पूर्व जि.प. सदस्य उमाजी कुथे, भाजपा शहर महामंत्री मनोज भूपाल, जिला सचिव रश्मि पेशने, पूर्व जि.प. सदस्या दीपाली मेश्राम, नगरसेवक सागर आमले, शहर कोषाध्यक्ष अरविंद नंदूरकर, साकेत भानारकर, ओबीसी आघाडी के तहसील अध्यक्ष प्रेमलाल धोटे,  शहर अध्यक्ष प्रा. अशोक सालोटकर, फिकिरा कुर्वे, अतुल पाटील गौरशेट्टीवार, विलास खरवडे, नानाजी गराडे, अरविंद कुंभारे, विनायक दुफारे, मारोती ठेंगरी, नरेंद्र दुफारे, नगरसेविका पुष्पा गराडे, पूर्व नगरसेविका अनघा दंडवते, पूर्व नगरसेवक संजय बावनकुले, पूर्व नगरसेविका डॉ. हेमलता नंदूरकर, पूर्व नगरसेविका यास्मिन लाखानी महिला आघाडी जिला सचिव मंजिरी राजनकर, विभा सुभेदार, पूर्व पं. स सदस्या ममता कुंभारे, भा.ज.यु.मो जिलाउपाध्यक्ष प्रकाश ननावरे, जिला सचिव तनय देशकर, जिल्हा कार्य. सदस्य लिलाराम राऊत, भा.ज.यु.मो शहर अध्यक्ष प्रा. सुयोग बालबुधे, महामंत्री रितेश दशमवार, स्वप्नील अलगदेवें, उपाध्यक्ष अमित रोकडे, सचिव दत्ता येरावार, उपाध्यक्ष प्रमोद बांगरे, रजत थोटे, राहुल सुभेदार, पंकज माकोडे, गणेश पिलार समेत बडी संख्या में नागरिक एवं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. संचालन भाजपा शहर महामंत्री एवं नगरसेवक मनोज वठे ने किया.